HomeBreaking Newsज्वालामुखी पहुंचे CM सुक्खू, धार्मिक स्थलों 150 करोड़ रुपये देने का किया...

ज्वालामुखी पहुंचे CM सुक्खू, धार्मिक स्थलों 150 करोड़ रुपये देने का किया ऐलान

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले के ज्वालामुखी क्षेत्र के दौरे के दौरान विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने बिजली ढांचे को मजबूत करने, धार्मिक स्थलों के विकास और स्थानीय सुविधाओं को बेहतर बनाने से जुड़े कई महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

बिजली समस्याओं के समाधान पर जोर

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ज्वालामुखी में विद्युत उपमंडल कार्यालय भवन का शिलान्यास किया। साथ ही 33 केवी सब-स्टेशन की क्षमता बढ़ाने का ऐलान किया। इसके अलावा देहरियां में नया 33 केवी सब-स्टेशन स्थापित करने की मंजूरी भी दी गई। इससे देहरा और ज्वालामुखी क्षेत्र में लंबे समय से बनी लो वोल्टेज की परेशानी कम होने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस दौरान शक्तिपीठ मां ज्वालामुखी मंदिर में दर्शन किया। उन्होंने प्रदेश की खुशहाली और जनता के कल्याण की कामना की। इस मौके पर देहरा विधायक कमलेश ठाकुर और ज्वालामुखी विधायक संजय रत्न भी उनके साथ मौजूद रहे।

धार्मिक स्थलों के लिए 150 करोड़ का प्लान

CM सुक्खू ने ज्वालामुखी, चिंतपूर्णी और नैनादेवी मंदिरों के विकास के लिए करीब 150 करोड़ रुपये के मास्टर प्लान के बारे में घोषणा की उन्होंने बताया कि पहली किस्त के तौर पर 25 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं। इस योजना के तहत मंदिर परिसर, बस अड्डों और आसपास के क्षेत्रों में सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर व्यवस्था मिलेगी।

पर्यटन और रोजगार को मिलेगा फायदा

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन योजनाओं से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय व्यापारियों व युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर बनेंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्य तय समयसीमा में पूरे किए जाएं। विधायक संजय रत्न ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि ये फैसले क्षेत्र के लिए बेहद लाभकारी साबित होंगे।

Read More

बरेली में बनकर घूम रहा था फर्जी पुलिस वाला, सोशल मीडिया पर महिलाओं को कह दिए अपशब्द, खुल गई पोल

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments