HomeBreaking News300 यूनिट मुफ्त बिजली और महिलाओं को 40 हजार रुपये पेंशन! अखिलेश...

300 यूनिट मुफ्त बिजली और महिलाओं को 40 हजार रुपये पेंशन! अखिलेश यादव का बड़ा चुनावी दांव, जानिए क्या है पूरा प्लान…

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव(Akhilesh Yadav) ने लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में बुंदेलखंड समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए 2027 के लिए पार्टी की भविष्य की योजनाओं का खाका पेश किया। उन्होंने घोषणा की कि यदि 2027 में सपा की सरकार बनती है तो उपभोक्ताओं को 300 यूनिट तक बिजली मुफ्त दी जाएगी। साथ ही, महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए हर वर्ष 40 हजार रुपये की पेंशन देने का भी वादा किया गया है।

इस मौके पर अखिलेश यादव ने विपक्ष की नीतियों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने स्मार्ट मीटर व्यवस्था और लगातार बढ़ रहे बिजली बिलों को लेकर गंभीर सवाल उठाए। उनका कहना था कि स्मार्ट मीटर के नाम पर उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है और बिजली दरों में अनियंत्रित वृद्धि से आम जनता परेशान है।

कार्यकर्ताओं से की एकजुटता की अपील

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बिजली कंपनियों से एडवांस कमीशन लिए जाने की वजह से उपभोक्ताओं से ज्यादा वसूली की जा रही है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। इसके अलावा, अखिलेश यादव ने प्रदेश में खाद की कमी और स्वास्थ्य सेवाओं की खराब स्थिति को भी मुद्दा बनाया। उन्होंने कहा कि जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है।

अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर 2027 में जनता समर्थन देती है, तो समाजवादी पार्टी महंगाई, भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं पर प्रभावी नियंत्रण के साथ नई नीतियों को लागू करेगी।

यह भी पढ़ें : शादी का खाना खाने से गुजरात में 400 लोग बीमार, अचानक उल्टी-पेट दर्द से मचा…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments