Home#IPL2026CSK Vs SRH : IPL 2026 में चेन्नई की चौथी हार... 6...

CSK Vs SRH : IPL 2026 में चेन्नई की चौथी हार… 6 सालों से पार नहीं कर पा रही है 190+ की ‘लक्ष्मण रेखा’, अभिषेक शर्मा ने 15 गेंदों में जड़ी फिफ्टी

बीते शनिवार (18 अप्रैल ) को हैदराबाद स्थित राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में हैदराबाद ने चेन्नई को 10 रन से हराकर टूर्नामेंट में तीसरी जीत हासिल की तो वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की इस टूर्नामेंट में यह चौथी हार थी।

IPL 2026: CSK के बल्लेबाज हुए फ्लॉप, SRH ने 10 रन से जीत दर्ज कर पॉइंट्स  टेबल में टॉप-4 में मारी एंट्री - Csk Batters Flop As Srh Register A 10 Run

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में सम्मानजनक स्कोर 194 रन बनाए। 195 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 184 रन ही बना पाई और यह मुकाबला 10 रनों से हार गई। इस रोमांचक मुकाबले में एक समय ऐसा था कि जब चेन्नई की टीम जीत के करीब पहुंच गई थी, लेकिन हैदराबाद के गेंदबाजों की सटीक गेंदबाजी ने चेन्नई को लक्ष्य हासिल करने से पहले ही रोक लिया। हैदराबाद की ओर से गेंदबाजी करते हुए ईशान मलिंगा ने 3 और नितीश कुमार रेड्डी ने 2 विकेट झटके।

IPL 2026: Abhishek Sharma Scores 15-Ball Fifty in SRH vs CSK Match, Fastest  by Sunrisers Hyderabad Batter (VIDEO) | Latest cricket News at  www.lokmattimes.com

अभिषेक शर्मा की ताबड़तोड़ फिफ्टी
हैदराबाद की ओर से बल्लेबाजी करते हुए स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने पारी की ताबड़तोड़ शुरुआत करते हुए फिफ्टी जड़ी। उन्होंने 280 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और मात्र 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया। अभिषेक शर्मा इस सीजन में 15 गेंदों में फिफ्टी बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। इससे पहले यह रिकॉर्ड राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के नाम दर्ज है, उन्होंने इस सीजन में 2 बार 15 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर यह कारनामा कर दिखाया है।

SRH vs CSK: फिर बुरी तरह फेल हुई चेन्नई सुपर किंग्स, अभिषेक-मलिंगा ने दिलाई  सनराइजर्स को जीत | SRH vs CSK Match Result and Scorecard IPL 2026 Sunrisers  Hyderabad beat Chennai Super

190+ की ‘लक्ष्मण रेखा’ … CSK के लिए मकड़जाल
IPL के इतिहास में कभी चेन्नई सुपर किंग्स को ‘चेज़ मास्टर’ टीम कहा जाता था, लेकिन पिछले 6 सालों में टीम अपना ये रुतबा खोती नजर आ रही है। महेंद्र सिंह धोनी की सेना के सामने एक लक्ष्मण रेखा खिंच चुकी है जिसके पार कर पाना लगातार मुश्किल हो रहा है। हम जिस लक्ष्मण रेखा की बात कर रहे हैं वह 190 रनों से ज्यादा के लक्ष्य को हासिल करना। यह लक्ष्य हासिल करने में चेन्नई की टीम 9 बार विफल रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments