HomeBreaking Newsहनीट्रैप में फंसा भारतीय नौसैनिक, ISI को खुफिया जानकारी देने का आरोप

हनीट्रैप में फंसा भारतीय नौसैनिक, ISI को खुफिया जानकारी देने का आरोप

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) के लिए जासूसी करने के आरोप में भारतीय नौसेना के एक लांस नायक को आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान आदर्श कुमार उर्फ लकी (24) के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के कागारोल क्षेत्र के चीतपुर गांव का निवासी है। एटीएस ने आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। फिलहाल एजेंसी उससे लगातार पूछताछ कर रही है।

कोच्चि में थी तैनाती

जानकारी के मुताबिक आदर्श कुमार वर्तमान में भारतीय नौसेना के दक्षिणी नेवल कमांड, कोच्चि में तैनात था। जांच में सामने आया है कि वह लंबे समय से ISI के संपर्क में था और भारतीय नौसेना से जुड़ी गोपनीय सूचनाएं पाकिस्तान तक पहुंचा रहा था।

हनी ट्रैप में फंसाकर ली गई जानकारी

एटीएस के अनुसार पाकिस्तानी एजेंसी ने आरोपी को हनी ट्रैप के जरिए अपने जाल में फंसाया। इसके बाद उससे भारतीय नौसेना के युद्धक पोतों की तस्वीरें और उनसे जुड़ी संवेदनशील जानकारी हासिल की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने आईएसआई के हैंडलर को कई महत्वपूर्ण सूचनाएं भेजी थीं।

बैंक खातों में संदिग्ध लेन-देन

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के बैंक खातों में आईएसआई एजेंटों के साथ बड़ी रकम का लेन-देन हुआ था। एजेंसियां इस आर्थिक लेन-देन की भी जांच कर रही हैं, ताकि पूरे जासूसी नेटवर्क का पता लगाया जा सके।

आगरा में भी होगी जांच

एटीएस की एक टीम आरोपी के आगरा स्थित ठिकानों पर भी छानबीन करेगी। जांच एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह कब से आईएसआई के संपर्क में था और उसने अब तक कौन-कौन सी गोपनीय जानकारियां साझा की हैं।

Read More

सोने के दामों में फिर आया उछाल, 24 कैरेट में करीब ₹1000 महंगा, स्थिर रही चांदी…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments