Wednesday, February 11, 2026
HomeCurrent NewsBihar : दरभंगा में 6 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म, पड़ोसी...

Bihar : दरभंगा में 6 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म, पड़ोसी विकास महतो हत्या के आरोप में गिरफ्तार

बिहार के दरभंगा से देश को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। दरभंगा विश्वविद्यालय थाना के अंतर्गत पटवा पोखर का है। एक 6 वर्षीय छोटी बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला सामने आया है। परिजनों ने इस हत्याकांड का आरोप पड़ोस में रहने वाले एक शख्स विकास महतो पर लगाया गया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

6 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म

दरभंगा में एक छह वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। बच्ची देर शाम तक जब घर नहीं पहुंची, तो परिजन खोजने निकल पड़े। हालांकि कुछ देर बाद परिवार के लोगों ने आवारा कुत्तों के भोकने की आवाज सुनी। इस दौरान परिजनों को शक हुआ, तो तालाब किनारे गए और बच्ची के शव को देखा।

पुलिस ने शुरू की जांच

इस घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और विश्वविद्यालय थाना प्रभारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। दरभंगा SSP जगरनाथ रेड्डी ने पुलिस और साइबर सेल को जांच करने के आदेश दिए। शुरूआती जांच में सामने आया कि बच्ची तालाब किनारे खेल रही थी। इस दौरान आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और उसकी हत्या कर फरार हो गया।

आरोपी हुआ गिरफ्तार

घटना की जांच के दौरान पुलिस ने वहां खेल रहे अन्य बच्चों से पूछताछ करना शुरू किया। साथ ही, CCTV फुटेज को खंगालना शुरू तो, बच्चों ने विकास महतो की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने तुरंत विकास महतो को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि विकास महतो बच्ची के पड़ोस में ही रहता था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments