Friday, February 20, 2026
HomeCurrent Newsसमराला में सुखबीर सिंह बादल और बलबीर सिंह राजेवाल की मुलाकात, कृषि...

समराला में सुखबीर सिंह बादल और बलबीर सिंह राजेवाल की मुलाकात, कृषि और पंजाब की राजनीति पर हुई चर्चा

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल समराला पहुंचे, जहां उन्होंने भारतीय किसान यूनियन (BKU) के अध्यक्ष बलवीर सिंह राजेवाल से उनके निवास पर मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में बैठक हुई, जिसमें पंजाब की कृषि नीतियों और राज्य की राजनीतिक स्थिति को लेकर चर्चा की गई। बलवीर सिंह राजेवाल, जो लंबे समय से किसान आंदोलनों का प्रमुख चेहरा रहे हैं, से मुलाकात के बाद सुखबीर सिंह बादल ने मीडिया से कहा कि वे मुख्य रूप से राजेवाल का स्वास्थ्य हालचाल जानने के लिए आए थे।

हालाँकि, इस मुलाकात को राजनीतिक नजरिए से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, खासकर पंजाब में बदलते राजनीतिक समीकरणों के बीच।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments