Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsहरियाणा में महिलाओं के लिए बड़ी सौगात, शुरू हो रही 'दीन दयाल...

हरियाणा में महिलाओं के लिए बड़ी सौगात, शुरू हो रही ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना

हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ी पहल की है। राज्य सरकार जल्द ही ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ की शुरुआत करने जा रही है, जिसके तहत महिलाओं को हर महीने ₹2100 की वित्तीय सहायता दी जाएगी।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की कि यह योजना 25 सितंबर से लागू होगी और पात्र महिलाओं को नियमित रूप से इसका लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि कोई महिला दुर्लभ बीमारी से पीड़ित है, तो उसे इस योजना का लाभ अन्य पेंशनों के साथ-साथ भी मिलेगा।सरकार ने योजना के पहले चरण में लगभग 19-20 लाख महिलाओं को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। इस उद्देश्य के लिए राज्य सरकार ने ₹5000 करोड़ के बजट का प्रावधान किया है। मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि पैसे की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।

यह योजना न केवल महिलाओं की आर्थिक स्थिति को सुधारने में मदद करेगी, बल्कि उन्हें समाज में अधिक स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments