Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsउपराष्ट्रपति चुनाव: नामांकन का आज आखिरी दिन, विपक्षी के उम्मीदवार बी. सुदर्शन...

उपराष्ट्रपति चुनाव: नामांकन का आज आखिरी दिन, विपक्षी के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी आज करेंगे नामांकन

उपराष्ट्रपति चुनाव के नामांकन का आज आखिरी दिन है, आज इंडी गठबंधन के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार पूर्व न्यायधीश बी. सुदर्शन रेड्डी आज अपना नामांकन करेंगे, उनके नामांकन में विपक्ष गठबंधन के सभी नेता शामिल होंगे।

उधर नामांकन से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि वह मजबूती के साथ चुनाव लड़ेंगे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, डीएमके सांसद तिरुचि शिवा, समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव समेत 80 अन्य सांसदों ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवार के नामांकन पत्र में प्रस्तावक के रूप में हस्ताक्षर किए।

बता दें कि कल NDA के उम्मीदवार ने नामांकन किया था, पीएम मोदी समेत NDA गठबंधन के सभी नेता उनके नामांकन में शामिल हुए थे, उपराष्ट्रपति पद के लिए 9 सितंबर को चुनाव होगा और रात को वोटों की गिनती की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments