Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent News"हरियाणा के बाद अब पड़ोसी राज्यों में भाजपा को मजबूत करने जुटे...

“हरियाणा के बाद अब पड़ोसी राज्यों में भाजपा को मजबूत करने जुटे CM सैनी

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अब पड़ोसी राज्यों में भी भारतीय जनता पार्टी को मजबूती दिलाने मे जुट गए हैं। दिल्ली के चुनाव प्रचार में पहले से ही उतर चुके नायब सिंह सैनी आज अचानक के पंजाब भाजपा के कार्यालय में पहुंच गए। यहां उन्होंने पार्टी के सदस्यता अभियान की जानकारी और नए बने कुछ सदस्यों के साथ खुद बातचीत भी की।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बने कुछ लोगों से बातचीत करके अच्छा लगा है। नए बने सदस्यों को पार्टी के कार्यालय से वेरीफाई किया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन विकसित भारत का है। प्रधानमंत्री ने पिछले 10 सालों से देश को गति देने का काम किया है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियां गरीब लोगों तक पहुंच रही हैं।

आज पूरी दुनिया में लगातार भारत का रुतबा बढ़ रहा है। देश का हर नागरिक आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्नेह करता है। पंजाब के लोग भी आने वाले दिनों में भाजपा को प्रधानमंत्री के नेतृत्व में मजबूत करने का काम करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा सदस्यता का कार्यक्रम पूरे देश में चल रहा है अब संगठनात्मक चुनाव शुरू हो गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पड़ोसी राज्यों की सरकारों ने जो वादे जनता के साथ किए थे, वह उन पर खरा नहीं उतरे। वहां की सरकारें लोगों को सुविधा देने की बजाए अपनी सुविधाओं के लिए ज्यादा काम कर रही है। सैनी ने दिल्ली में भी इस बार बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने का दावा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली में गरीब लोगों को आवास देने की शुरूआत की है। प्रधानमंत्री का मकसद है कि हर गरीब के सिर पर उसकी खुद की छत होनी चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments