मौसम विभाग ने दिल्ली, हरियाणा में अगले पांच दिनों तक घने कोहरे की चेतावनी जारी की

राष्ट्रीय राजधानी में अगले पांच दिनों में बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है जबकि न्यूनतम तापमान सात से आठ डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, दिल्ली में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस (मौसम के सामान्य तापमान से एक डिग्री अधिक) दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 21.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग ने 31 दिसंबर तक सुबह और रात के दौरान दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ के लिए बहुत घने कोहरे की चेतवानी भी जारी की है।

विभाग ने घने कोहरे के लिए एक परामर्श जारी कर चालकों को फॉग लाइट का उपयोग करने और यात्रियों को विमानन, रेलवे और राज्य परिवहन की सारिणी के बारे में अपडेट रहने के लिए कहा है।

आईएमडी के मुताबिक, ”गाड़ी चलाते समय या परिवहन के किसी भी साधन का उपयोग करते समय सावधानी बरतें।”

दृश्यता कम होने से रेल सेवाएं भी प्रभावित हुईं और बृहस्पतिवार को दिल्ली जाने वाली 22 ट्रेनें देरी से चलीं।

आईएमडी ने बताया कि शाम 5.30 बजे दिल्ली में सापेक्ष आर्द्रता 82 प्रतिशत थी।

इस बीच, बृहस्पतिवार को 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 358 दर्ज किया गया।

एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच ”अच्छा”, 51 से 100 के बीच ”संतोषजनक”, 101 से 200 के बीच ”मध्यम”, 201 से 300 के बीच ”खराब”, 301 से 400 के बीच ”बेहद खराब” और 401 से 500 के बीच ”गंभीर” माना जाता है।

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा, एक्यूआई ‘बहुत खराब’ श्रेणी की रही

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय राजधानी में शाम छह बजे शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 322 यानी ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया।

आईएमडी के मुताबिक, अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं, सापेक्षिक आर्द्रता 100 प्रतिशत से 69 प्रतिशत के बीच रही।

मौसम विभाग ने सोमवार को धुंध छाए रहने की संभावना जताई है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 24 और नौ डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच को ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’, 401 और 450 के बीच ‘गंभीर’ और 450 से ऊपर ‘अति गंभीर’ माना जाता है।

हिमाचल प्रदेश में फिर खराब हो सकता है मौसम, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा

हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम खराब हो सकता है. फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे मौसम खराब होने के आसार है. इसके बारे में जानकारी देते हुए मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने बताया कि 28 फरवरी को राज्य के कुछ इलाकों मे आंधी आने की संभावना है. साथ ही प्रदेश के मध्य… Continue reading हिमाचल प्रदेश में फिर खराब हो सकता है मौसम, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा