दिल्ली में न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह पारा 14.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है, हालांकि मौसम कार्यालय ने रात में हल्की बारिश की संभावना जताई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 74 प्रतिशत रही।

सुबह करीब नौ बजे न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रविवार को अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक है।

मौसम कार्यालय ने आंशिक रूप से बादल छाए रहने और रात में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।

सोमवार सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘खराब’ श्रेणी (222) में था।

शून्य और 50 के बीच एक एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

Delhi: लगातार नौवें दिन भी कड़ाके की ठंड जारी, 9 डिग्री सेल्सियस पंहुचा पारा

पिछले कुछ दिनों में दिल्ली में पारा 3.2 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था, जिससे सुबह बेहद ठंडी हो गई थी।

बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 18.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस, इस मौसम की सबसे अधिक सर्दी

राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री कम है और इस सर्दी का सबसे कम तापमान है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा, एक्यूआई ‘बहुत खराब’ श्रेणी की रही

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय राजधानी में शाम छह बजे शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 322 यानी ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया।

आईएमडी के मुताबिक, अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं, सापेक्षिक आर्द्रता 100 प्रतिशत से 69 प्रतिशत के बीच रही।

मौसम विभाग ने सोमवार को धुंध छाए रहने की संभावना जताई है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 24 और नौ डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच को ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’, 401 और 450 के बीच ‘गंभीर’ और 450 से ऊपर ‘अति गंभीर’ माना जाता है।

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सामान्य तापमान है।

मौसम विभाग ने यह जानकारी देते हुए बताया कि शहर में आज वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई।

शहर में दोपहर 12 बजे ‘वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 292 दर्ज किया गया।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

मौसम विभाग के मुताबिक, शहर में दिन के समय आसमान साफ रहने तथा अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी से लोगों को मिली बड़ी राहत, मौसम विभाग ने बारिश को लेकर दिया अपडेट

दिल्ली-एनसीआर में पड़ रही भीषण गर्मी और लू के प्रकोप से थोड़ी राहत मिली है। मंगलवार को आसमान में आंशिक बादल छाए रहने की वजह से तापमान में भी गिरावट हुई है। दिल्ली में बीते कुछ दिनों से अधिकतम तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हो रहा था। लेकिन मंगलवार को इसमें गिरावट… Continue reading दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी से लोगों को मिली बड़ी राहत, मौसम विभाग ने बारिश को लेकर दिया अपडेट