Delhi Weather : क्या फिर दिल्ली की सड़कें बनेंगी तालाब? जाने क्या कहता है मौसम विभाग का पूर्वानुमान 

Delhi Weather : राजधानी दिल्ली में मानसून की पहली बारिश ने लोगों के लिए समस्या खड़ी कर दी थी। जगह- जगह जलभराव देखने को मिला था।

Jul 5, 2024 - 11:52
Jul 5, 2024 - 13:05
 113
Delhi Weather : क्या फिर दिल्ली की सड़कें बनेंगी तालाब? जाने क्या कहता है मौसम विभाग का पूर्वानुमान 
Delhi Weather : क्या फिर दिल्ली की सड़कें बनेंगी तालाब? जाने क्या कहता है मौसम विभाग का पूर्वानुमान 

राजधानी दिल्ली में मानसून की पहली बारिश ने लोगों के लिए समस्या खड़ी कर दी थी। जगह- जगह जलभराव देखने को मिला था। वहीं, एक बार फिर से ऐसी ही स्थिती दिल्ली में देखने को मिल सकती है।  क्योंकि मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में अगले पांच दिनों तक बारिश की संभावना है। 

10 जुलाई तक बारिश की संभावना 

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 10 जुलाई तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। हर इलाके में हल्की से भारी बारिश देखने को मिलेगी।  

5 जुलाई की बात करें तो दिल्ली में आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे और मध्यम बारिश होगी। बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी में 28 जून की सुबह मॉनसून के पहले दिन 228.1 मिमी बारिश हुई, जो 1936 के बाद जून महीने में सबसे अधिक बारिश थी। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow