कांग्रेस पर बरसे गुरनाम चढूनी, बोले - हमें मरने के लिए छोड़ दिया था

हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके भारतीय किसान यूनियन गुरनाम चढूनी के अध्यक्ष गुरनाम सिंह ने अब कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया है।

Jul 5, 2024 - 16:12
Jul 5, 2024 - 16:13
 868
कांग्रेस पर बरसे गुरनाम चढूनी, बोले - हमें मरने के लिए छोड़ दिया था
कांग्रेस पर बरसे गुरनाम चढूनी, बोले - हमें मरने के लिए छोड़ दिया था
Advertisement
Advertisement

हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके भारतीय किसान यूनियन गुरनाम चढूनी के अध्यक्ष गुरनाम सिंह ने अब कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया है। गुरनाम चढूनी ने कहा कि कांग्रेस ने हमें मरने के लिए सड़क पर छोड़ दिया था। गुरनाम चढूनी  ने कहा कि राजनीति ने देश को बर्बाद कर दिया है। इसलिए अब किसान के वोट पर किसान खुद राज करेगा।

 कांग्रेस की ओर से चुनाव में बीजेपी को फायदा पहुंचाने के सवाल पर कहा कि कांग्रेस को हमसे समझौता कर लेना चाहिए था, लेकिन उन्होंने हमसे बात तक नहीं की। इस दौरान उन्होंने किसानों की मांग को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन भी सौंपा। साथ ही सरकार से जल्द किसानों को मुआवजा राशि देने की भी मांग की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow