रेहड़ी संचालकों को लेकर निकाय मंत्री सुभाष सुधा का बड़ा ऐलान

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़ : हरियाणा के स्थानीय निकाय मंत्री सुभाष सुधा ने पंचकूला में विभाग के अधिकारियों की के साथ समीक्षा बैठक की।

Jul 5, 2024 - 16:30
 16
रेहड़ी संचालकों को लेकर निकाय मंत्री सुभाष सुधा  का बड़ा ऐलान
रेहड़ी संचालकों को लेकर निकाय मंत्री सुभाष सुधा का बड़ा ऐलान

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़ : हरियाणा के स्थानीय निकाय मंत्री सुभाष सुधा ने पंचकूला में विभाग के अधिकारियों की के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने विभाग की कमियों के बारे में जानकारी हासिल की और उन्हें सुधारने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इस दान पत्रकारों से बातचीत में सुभाष सुधा ने कहा कि वह लगातार हर नगर निगम का दौरा कर रहे हैं। अपने दौरे के दौरान जहां भी कमी पाई जाती है। वहां पर वह सख्त एक्शन ले रहे हैं, क्योंकि नायब सिंह सैनी की सरकार का मुख्य मकसद आम जनता को अपने काम में किसी भी प्रकार की दिक्कत ना होने देना है। इसी के चलते अपने दौरे के दौरान उन्होंने गुरुग्राम, फरीदाबाद और अंबाला में शिकायत मिलने पर लापरवार अधिकारियों को सस्पेंड भी किया है।

35 लाख का घपला मिला

सुभाष सुधा ने बताया कि पंचकूला नगर निगम में 35 लाख रुपए का घपला सामने आया है। यहां पर ठेकेदार रेहड़ी संचालकों से 2 हजार रुपए की वसूली कर रहा था, जबकि उसकी एवज में उन्हें कोई सुविधा नहीं दी गई थी। इनमें से उसे केवल 700 रुपए निगम में जमा कराने थे, जोकि उसने नहीं करवाए। तय रेट से ज्यादा की वसूली करने के आरोप में उसका टेंडर रद्द किया गया है। इसके साथ ही उसे निगम की 35 लाख रुपए की राशि जमा कराने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गयाहै। यदि इस दौरान ठेकेदार की ओर से तय राशि जमा नहीं करवाई गई तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। साथ ही पंचकूला में रेहड़ी वालों को फ्री किया गया है। अब उनसे किसी प्रकार का कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा।

ठेकेदार पर जुमार्ने के साथ एक्शन के निर्देश

निकाय मंत्री ने बताया कि तीन महीने पहले पंचकूला की सड़क का टेंडर हुआ था, जिसका आज तक निर्माण नहीं हुआ है। इतना ही नहीं ठेकेदार की जेसीबी की लापरवाही के कारण सड़क पर पानी की लीकेज हो गई, जिसे वहां के इंडस्ट्री वालों ने ठेकेदार को 10 हजार रुपए देकर सही करवाया, जोकि गलत है, क्योंकि उसे ठेकेदार की ओर से खुद ही ठीक करवाना था। पता चलते ही उन्होंने ठेकेदार से उन पैसों को वापस करवाया। इसके साथ ही विभाग को ठेकेदार के खिलाफ एक्शन लेने और जुर्माना करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए उन्हें 10 दिन का समय दिया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow