अपनी कमाई का कितना हिस्सा दान करते थे Ratan Tata? पीछे छोड़ गए इतनी संपत्ति

दिग्गज बिजनेसमैन और अरबपति रतन टाटा(Ratan Tata) दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। उन्होंने बुधवार को 86 साल की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली।

Oct 10, 2024 - 11:42
 1.1k
अपनी कमाई का कितना हिस्सा दान करते थे Ratan Tata? पीछे छोड़ गए इतनी संपत्ति
Advertisement
Advertisement

दिग्गज बिजनेसमैन और अरबपति रतन टाटा(Ratan Tata) दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। उन्होंने बुधवार को 86 साल की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। उनकी गिनती दुनिया के सबसे सफल उद्योगपतियों में की जाती है। रतन टाटा को भारत का सबसे बड़ा दानवीर कहा जाता है। क्योंकि वे अपनी कमाई का एक बड़ा हिस्सा दान करते थे। 

60 से 70 प्रतिशत हिस्सा किया दान 

चलिए आपको बताते  हैं कि रतन टाटा कितनी संपत्ति के मालिक थे और वे कितना दान करते थे। बता दें कि टाटा ग्रुप का कारोबार पूरी दुनिया में फैला हुआ है। ग्रुप की 100 से ज्यादा लिस्टेड और अनलिस्टेड कंपनियां हैं और इनका कुल कारोबार करीब 300 अरब डॉलर का है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रतन टाटा अपने पीछे करीब 3800 करोड़ रुपये की दौलत छोड़ गए हैं। रतन टाटा अपनी दरियादिली के लिए जाने जाते थे। वे अपनी आमदनी का बड़ा हिस्सा टाटा ट्रस्ट को दान दिया करते थे। रतन टाटा ने अपनी कमाई का 60 से 70 प्रतिशत हिस्सा दान किया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow