हिमाचल : शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने वाले पुलिसकर्मी के खिलाफ मामला दर्ज

हिमाचल प्रदेश में शादी का झांसा देकर एक महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस के एक सिपाही के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

ऊना के पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने कहा कि पीड़िता और आरोपी की मुलाकात पांच साल पहले हुई थी।

राकेश सिंह ने कहा कि शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपी सिपाही ने कथित तौर पर उससे शादी करने का वादा किया और उसे शारीरिक संबंध बनाने का लालच दिया।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आरोपी, जो अब कांस्टेबल के पद पर तैनात है, उसने बाद में यह दावा करते हुए महिला से शादी करने से इनकार कर दिया कि उसका परिवार उनकी शादी के खिलाफ है।

उन्होंने बताया कि सिपाही के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच चल रही है।

हिमाचल में कांग्रेस के पूर्व विधायक के पिता, निर्दलीय विधायक पर ‘चुनावी अपराध’ के लिए मामला दर्ज

हिमाचल प्रदेश पुलिस ने रविवार को एक निर्दलीय विधायक और कांग्रेस के पूर्व विधायक के पिता के खिलाफ हाल के राज्यसभा चुनावों से संबंधित ‘‘चुनावी अपराधों’’ के लिए मामला दर्ज किया। राज्यसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस के छह विधायकों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया था।

हमीरपुर के निर्दलीय विधायक आशीष शर्मा और गगरेट के अब अयोग्य करार दिए जा चुके विधायक चैतन्य शर्मा के पिता के खिलाफ मामला कांग्रेस विधायक संजय अवस्थी और भुवनेश्वर गौड़ की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया था।

‘क्रॉस वोटिंग’ करने वाले छह विधायकों के अलावा तीन निर्दलीय विधायकों ने भी भाजपा उम्मीदवार हर्ष महाजन के पक्ष में वोट किया था। ‘क्रॉस वोटिंग’ के बाद राज्य की कांग्रेस सरकार पर संकट पैदा हो गया और ऐसा प्रतीत हुआ कि उसने विधानसभा में अपना बहुमत खो दिया है।

हिमाचल में लैंडस्लाइड ने बढ़ाई परेशानी, लैंडस्लाइड के बाद कई सड़कें हुई बंद

हिमाचल प्रदेश में एक के बाद एक कई जगहों पर लैंडस्लाइड की घटनाएं सामने आ रही हैं. मंडी में लैंडस्लाइड के बाद नेशनल हाईवे पूरी तरह से बाधित है. हालांकि प्रशासन की ओर से बंद हाइवे को तुरंत खोलने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं. उधर सोलन में भी लैंडस्लाइड के बाद स्थिति… Continue reading हिमाचल में लैंडस्लाइड ने बढ़ाई परेशानी, लैंडस्लाइड के बाद कई सड़कें हुई बंद

हिमाचल प्रदेश में फिर खराब हो सकता है मौसम, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा

हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम खराब हो सकता है. फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे मौसम खराब होने के आसार है. इसके बारे में जानकारी देते हुए मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने बताया कि 28 फरवरी को राज्य के कुछ इलाकों मे आंधी आने की संभावना है. साथ ही प्रदेश के मध्य… Continue reading हिमाचल प्रदेश में फिर खराब हो सकता है मौसम, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा