हिमाचल में लैंडस्लाइड ने बढ़ाई परेशानी, लैंडस्लाइड के बाद कई सड़कें हुई बंद

हिमाचल प्रदेश में एक के बाद एक कई जगहों पर लैंडस्लाइड की घटनाएं सामने आ रही हैं. मंडी में लैंडस्लाइड के बाद नेशनल हाईवे पूरी तरह से बाधित है. हालांकि प्रशासन की ओर से बंद हाइवे को तुरंत खोलने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं.

उधर सोलन में भी लैंडस्लाइड के बाद स्थिति गंभीर बनी हुई है. यहां हल्की बारिश के बीच लैंडस्लाइड के बाद हाईवे पूरी तरह से बंद है. इसके साथ ही बिलासपुर में लैंडस्लाइड के बाद लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

बिलासपुर में लगातार हो रही बारिश के बाद यहां की कई नदियां भी उफान पर हैं. यहां लगातार हो रही लैंडस्लाइड की घटनाएं हो रही हैं. जिसके बाद यहां की कई सड़कें पूरी तरह से बाधित हैं.