दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा, एक्यूआई ‘बहुत खराब’ श्रेणी की रही

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय राजधानी में शाम छह बजे शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 322 यानी ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया।

आईएमडी के मुताबिक, अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं, सापेक्षिक आर्द्रता 100 प्रतिशत से 69 प्रतिशत के बीच रही।

मौसम विभाग ने सोमवार को धुंध छाए रहने की संभावना जताई है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 24 और नौ डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच को ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’, 401 और 450 के बीच ‘गंभीर’ और 450 से ऊपर ‘अति गंभीर’ माना जाता है।