आज दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना, एक्यूआई 150 के नीचे

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को सुबह न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और मौसम विभाग ने आज हल्की बारिश का अनुमान जताया है। दिल्ली में सुबह साढ़े 8 बजे तक आर्द्रता का स्तर 70 फीसदी दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण… Continue reading आज दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना, एक्यूआई 150 के नीचे

दिल्ली में आज हल्की बारिश का अनुमान, एक्यूआई मध्यम श्रेणी में बरकरार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और मौसम विभाग ने हल्की बारिश का पूर्वानुमान जताया है। सुबह साढ़े 8 बजे आर्द्रता 70 प्रतिशत दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, सुबह 9 बजे वायु गुणवत्ता… Continue reading दिल्ली में आज हल्की बारिश का अनुमान, एक्यूआई मध्यम श्रेणी में बरकरार

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस किया गया दर्ज, एक्यूआई आई 200 से नीचे

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बृहस्पतिवार की सुबह न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह तापमान इस मौसम के लिए सामान्य तापमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज दिन के दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रहने और तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। वहीं, दिल्ली में सुबह 8:30 बजे सापेक्षिक… Continue reading दिल्ली में न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस किया गया दर्ज, एक्यूआई आई 200 से नीचे

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस, सामान्य से चार डिग्री कम

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से चार डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता अब भी बेहद खराब बनी हुई है। सुबह नौ बजे समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 402 दर्ज किया गया, जो गंभीर श्रेणी में आता है।

शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

आईएमडी ने दिन में आसमान साफ रहने का अनुमान लगाया है और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है। सुबह 8.30 बजे आर्द्रता 97 फीसदी थी।

दिल्ली में बढ़ती सर्दी के साथ बढ़ी बिजली की मांग

दिल्ली में पिछले कई दिनों से शीतलहर का प्रकोप जारी है और इसी के साथ ही बिजली की मांग भी बढ़ रही है। शुक्रवार सुबह सर्दी के मौसम में अब तक की सबसे ज्यादा बिजली की मांग दर्ज की गई। वितरण कंपनी (डिस्कॉम) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दिल्ली में स्थित स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर (एसएलडीसी) द्वारा वास्तविक समय के आंकड़ों के मुताबिक, राजधानी में पूर्वाह्न 10 बजकर 20 मिनट पर बिजली की मांग 5798 मेगावाट थी।

अधिकारियों ने बताया कि इस महीने में ऐसा तीसरी बार हुआ है जब बिजली की मांग ने 5700 मेगावाट के आंकडे को पार किया है, इससे पहले 17 जनवरी को बिजली की मांग 5726 मेगावाट और 12 जनवरी को 5701 मेगावाट रही थी।

डिस्कॉम ने अनुमान जताया था कि इस सर्दी में बिजली की मांग 5760 मेगावाट तक रह सकती है।

डिस्कॉम के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में इस वर्ष दो जनवरी को छोड़कर बिजली की मांग अब तक पांच हजार मेगावाट से ऊपर बनी हुई है।

कंपनी के एक प्रवक्ता ने बताया कि बीएसईएस डिस्कॉम सर्दी के महीनों के दौरान अपने करीब दो करोड़ निवासियों को बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से एक डिग्री कम है। शहर के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा और दिल्ली आने वाली 22 ट्रेनें छह घंटे तक की देरी से चल रही हैं।

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा, एक्यूआई ‘बहुत खराब’ श्रेणी की रही

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय राजधानी में शाम छह बजे शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 322 यानी ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया।

आईएमडी के मुताबिक, अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं, सापेक्षिक आर्द्रता 100 प्रतिशत से 69 प्रतिशत के बीच रही।

मौसम विभाग ने सोमवार को धुंध छाए रहने की संभावना जताई है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 24 और नौ डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच को ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’, 401 और 450 के बीच ‘गंभीर’ और 450 से ऊपर ‘अति गंभीर’ माना जाता है।

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज, कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी

राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में मंगलवार को हल्की बूंदाबांदी हुई तथा न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो इस मौसम के सामान्य तापमान से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है। भारत मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि मंगलवार को सुबह साढ़े 8 बजे तक, बीते 24 घंटे में शहर में 7 मिलीमीटर बारिश… Continue reading दिल्ली में न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज, कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी

बारिश के बाद दिल्ली की वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार

पश्चिमोत्तर भारत को प्रभावित कर रहे पश्चिमी विक्षोभ और हवा की अनुकूल गति के कारण राष्ट्रीय राजधानी तथा इससे सटे इलाकों में वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार हुआ है। दिल्ली के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला ने सोमवार रात साढ़े 8 बजे तक 7.2 मिमी बारिश दर्ज की। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के एक… Continue reading बारिश के बाद दिल्ली की वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार

आज भी दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘बेहद’ खराब श्रेणी में, बारिश से राहत मिलने के आसार

दिल्ली की वायु गुणवत्ता रविवार को भी ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रही। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम संबंधी स्थितियों में बदलाव से कुछ राहत मिलने के आसार बन रहे हैं। राजधानी में सुबह नौ9 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 385 रहा। पूरे दिन का औसत एक्यूआई शाम 4 बजे दर्ज किया जाता है। शनिवार… Continue reading आज भी दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘बेहद’ खराब श्रेणी में, बारिश से राहत मिलने के आसार

दिल्ली में वायु गुणवत्ता में आंशिक सुधार, लेकिन अब भी ‘बहुत खराब’ श्रेणी में

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को वायु गुणवत्ता आंशिक रूप से सुधरी है। लेकिन अब भी वह ‘‘बहुत खराब’’ की श्रेणी में ही है। वायु गुणवत्ता पर नजर रखने वाली एजेंसियों को उम्मीद है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम संबंधी परिस्थितियों में रविवार से सुधार हो सकता है। दिल्ली में नवंबर में 10 दिन वायु… Continue reading दिल्ली में वायु गुणवत्ता में आंशिक सुधार, लेकिन अब भी ‘बहुत खराब’ श्रेणी में