दिल्ली में चिलचिलाती गर्मी का दौर शुरू, IMD ने जारी किया अलर्ट

उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में पारा 30 डिग्री के पार चला गया है। कुछ राज्यों में मौसम बार-बार करवट ले रहा है। वहीं, मौसम विभाग ने दक्षिण के राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी पारा लगातार बढ़ रहा है।

दिल्ली में आज तेज हवाओं के साथ बारिश की आशंका, जानिए मौसम का हाल

मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में आज यानि शुक्रवार को बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। इससे दिल्ली वालों को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।

उत्तर भारत में शुरू हुई Heat Wave, जानिए दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम?

पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है तो वहीं, देश के कुछ हिस्सों में हीटवेव के हालात बने हुए है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी हिमालय में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी की आशंका है।

मौसम विभाग ने दिल्ली के कई हिस्सों में जताई बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाए चलने की संभावना है। साथ ही अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है।

Delhi Weather News: आज आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान सुबह साढ़े आठ बजे विजिबिलिटी 74 फीसदी रही।

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज, एक्यूआई मध्यम श्रेणी में

दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से 4 डिग्री अधिक है। सुबह साढ़े 8 बजे आर्द्रता का स्तर 64 प्रतिशत दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों ने दिन में गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 37… Continue reading दिल्ली में न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज, एक्यूआई मध्यम श्रेणी में

Weather Update: पहाड़ों पर बर्फबारी, दिल्ली में बढ़ रहा तापमान

राजधानी दिल्ली में रोजाना तापमान में इजाफा हो रहा है तो वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में आज बारिश के साथ ओलों का अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली में बढ़ने लगा पारा, जानिए मौसम विभाग की क्या है भविष्यवाणी?

राजधानी दिल्ली समेत आस-पास के इलाकों में तेजी से पारा बढ़ रहा है। दिन में तेज धूप के कारण मई-जून की गर्मी का एहसास हो रहा है। वहीं, मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक अप्रैल से ही परेशान करने वाली गर्मी शुरू हो जाएगी हालांकि मार्च में इस बार भी तापमान सामान्य से कम रह सकता ह

Weather Update: पहाड़ों में बर्फबारी तो मैदानी इलाकों में हुई बारिश, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर भारत में एक बार फिर से मौसम ने करवट ली है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और बारिश का सिलसिला जारी है। वहीं, दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बीते बुधवार को हल्की से मध्यम बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक आज पहाड़ी राज्यों में बर्फाबरी और बारिश में कमी आएगी।

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस, मौसम विभाग ने हल्की बूंदाबांदी की जताई संभावना

ष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह तापमान इस मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री सेल्सियस कम है।