CM सुक्खू ने अधिकारियों से कहा- आपदा प्रभावित परिवारों को मुफ्त राशन, रसोई गैस सिलेंडर सुनिश्चित करें

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य के नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारियों को आपदा प्रभावित परिवारों को मुफ्त राशन और रसोई गैस सिलेंडर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

हिमाचल प्रदेश : धर्मशाला में सरकारी इमारत पर खालिस्तान-समर्थक नारे लिखे मिले, मामला दर्ज

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में जल शक्ति विभाग की इमारत की एक दीवार पर ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लिखे मिले, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

कांगड़ा की पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि कुछ शरारती तत्वों ने ‘स्प्रे-पेंट’ से नारे लिखे और मंगलवार रात अधिकारियों को इसकी सूचना मिली।

उन्होंने बताया कि पुलिस की एक टीम ने मौके पर पहुंचकर दीवार को दोबारा रंगवाया।

अग्निहोत्री ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और नारे लिखने वालों का पता लगाने के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि इस घटना ने चिंता बढ़ा दी है क्योंकि एक दिवसीय क्रिकेट विश्व कप 2023 के पांच मैच अक्टूबर में धर्मशाला में होने हैं और टीमों का शहर में आना शुरू हो गया है।

छुट्टियों में शिमला के 70 फीसदी होटल के कमरे हुए बुक

शिमला में होटल के 70 फीसदी से अधिक कमरे बुक रहे। इसे राजधानी में पर्यटन के पटरी पर लौटने के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

शिमला में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन, CM सुक्खू ने बांटे Laptop

शिमला के रिज मैदान में ‘मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना’ का राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सीएम सुक्खू ने योजना के लाभार्थियों को लैपटॉप का आवंटन किया।

पर्यावरण की रक्षा करके ही विकास लक्ष्यों को हासिल किया जा सकता है-राज्यपाल शुक्ल

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने शुक्रवार को कहा कि पर्यावरण संरक्षण को विकास का पूर्ववर्ती होना चाहिए क्योंकि विकास लक्ष्यों को केवल तभी हासिल किया जा सकता है जब पर्यावरण की सुरक्षा की जाए।

राज्य में 276 सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले लंबित : मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को कहा कि राज्य में ‘संदिग्ध सत्यनिष्ठा’ सूची में शामिल 276 सरकारी कर्मचारियों/अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले लंबित हैं और उनके खिलाफ विभिन्न अदालतों के साथ-साथ सतर्कता, पुलिस और सीबीआई द्वारा कार्रवाई की जा रही है।

सुक्खू ने विधानसभा में एक लिखित उत्तर में कहा, विभागों से बार-बार ‘संदिग्ध निष्ठा’ वाले कर्मचारियों की सूची तैयार करने को कहा गया था और उन्हें ऐसे कर्मचारियों की तैनाती संवेदनशील पदों पर नहीं करने का निर्देश दिया गया था। साथ ही ऐसे पदों पर पहले से नियुक्त लोगों को हटाने को भी कहा गया था।

सुक्खू कांग्रेस विधायक यादविंदर गोमा के सवाल का जवाब दे रहे थे।

‘संदिग्ध सत्यनिष्ठा’ वाले अधिकारी वे हैं जिनके विरुद्ध अदालतों में या विभागीय स्तर पर आपराधिक या विभागीय कार्यवाही लंबित है, या जिन्हें मुकदमे के दौरान उनकी सत्यनिष्ठा के बारे में ‘उचित’ संदेह के साथ तकनीकी आधार पर बरी कर दिया गया है।

Himachal Pradesh: हमीरपुर में LPG विस्फोट से ट्रक जलकर खाक, कोई हताहत नहीं

हमीरपुर के जंगल बेरी इलाके में सोमवार को ‘द्रवित पेट्रोलियम गैस’ (एलपीजी) सिलेंडर से भरे एक ट्रक में विस्फोट होने के बाद पूरा ट्रक जलकर खाक हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

बिलासपुर दौरे पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, जनसभा को करेंगे संबोधित

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर आज से दो दिवसीय हिमाचल दौरे पर रहेंगे। तयशुदा कार्यक्रम के तहत अनुराग ठाकुर दौरे की शुरुआत बिलासपुर से करेंगे। केंद्रीय मंत्री भगेड़ में आयोजित जनसभा में शामिल होकर संबोधित करेंगे।

Shimla: CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आपदा राहत कोष में दान की अपनी व्यक्तिगत सेविंग

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह ने आपदा राहत कोष में अपनी व्यक्तिगत सेविंग दान की। उन्होंने कहा कि, ‘जब से यह आपदा आई है तब से कई बच्चे अपनी गुल्लक तोड़कर पैसे दे रहे हैं।

Mandi: बारिश के बाद भारी लैंडस्लाइड, सड़क मार्ग हुआ बाधित

मंडी में लगातार हुई बारिश के बाद लैंडस्लाइड की घटना सामने आई है। यहां बीती रात झलोगी में टनल नंबर 11 में भारी लैंडस्लाइड की घटना हुई, जिसके बाद पंडोह-कुल्लू सड़क खंड पूरी तरह से बाधित है।