भाजपा ने जाति और धर्म के नाम पर लोगों में जहर घोलने का किया काम: डॉ. सुशील गुप्ता

आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष और कुरुक्षेत्र लोकसभा से “इंडिया” गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता मंगलवार को अपने पैतृक गांव शामलो कलां पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गांव के मौजिज लोगों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के तहत मुझे कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से उमीदवार बनाया है।… Continue reading भाजपा ने जाति और धर्म के नाम पर लोगों में जहर घोलने का किया काम: डॉ. सुशील गुप्ता

INLD प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी हत्या का मामला, 8 दिन की पुलिस रिमांड पर दोनों आरोपी

इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी हत्याकांड को अंजाम देने वाले कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंग के दो शूटरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों शूटरों को पुलिस ने गोवा से गिरफ्तार किया है।

कांग्रेस नेता किरण चौधरी का बड़ा बयान, राजस्थान को पानी देने पर उठाए सवाल

कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री और पूर्व मंत्री किरण चौधरी ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि, सरकार ने हरियाणा के सूखे इलाकों का पानी राजस्थान को दे दिया है इसे प्रदेश के किसान की हालत और खराब होगी।

इनेलो नेता नफे सिंह राठी की हत्या के दो आरोपी गोवा में गिरफ्तार

इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के नेता नफे सिंह राठी की हत्या के मामले में गोवा से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

इनेलो की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष राठी और पार्टी कार्यकर्ता जयकिशन की 25 फरवरी को झज्जर के बहादुरगढ़ में अज्ञात हमलावरों ने उनके वाहन पर गोलीबारी कर हत्या कर दी थी।

अधिकारियों ने बताया कि आशीष और सौरभ को हरियाणा पुलिस के विशेष कार्य बल, जिला पुलिस और दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ के संयुक्त अभियान में गोवा से गिरफ्तार किया गया।

राष्ट्रीय राजधानी के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को गोवा से दिल्ली लाया गया और फिर दोपहर में झज्जर ले जाया गया।

उन्होंने बताया कि उन्हें उत्तरी गोवा से गिरफ्तार किया गया था जहां वे एक होटल में ठहरे हुए थे।

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आशीष, सौरभ, नकुल और अतुल वे चार आरोपी हैं जिन्होंने 25 फरवरी को राठी और किशन के वाहन पर गोलीबारी की थी।

अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ (दक्षिण-पश्चिम रेंज) की एक टीम गोवा में चलाए गए अभियान में शामिल थी।

दिल्ली के नांगलोई में रहने वाले आशीष और सौरभ ब्रिटेन में रह रहे गैंगस्टर कपिल सांगवान के साथी हैं। सांगवान ने एक कथित सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से राठी की हत्या की जिम्मेदारी ली है।

पोस्ट में यह भी दावा किया गया कि राठी की सांगवान के दुश्मन मंजीत महल से गहरी दोस्ती हो गई थी।

सूत्रों ने बताया कि सांगवान ने चारों हमलावरों को हथियार और कारतूस मुहैया कराए थे। उन्होंने बताया कि नकुल और अतुल शनिवार को गोवा स्थित होटल से चले गए थे।

दिल्ली पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि सांगवान का बड़ा भाई ज्योति प्रकाश उर्फ बाबा हत्या के एक मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं और आगामी दिनों में हरियाणा पुलिस उससे पूछताछ कर सकती है।

लोकसभा चुनाव से पहले इनेलो नेता पर हुए हमले को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित हरियाणा में विपक्षी दलों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

झज्जर में पुलिस ने इस घटना के बाद दर्ज की गई प्राथमिकी में पूर्व भाजपा विधायक नरेश कौशिक और अन्य को नामजद किया था। यह मामला धारा 302 (हत्या) समेत भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं और शस्त्र अधिनियम के तहत दर्ज किया गया था।

पुलिस से की गई शिकायत में नफे सिंह राठी के भतीजे राकेश ने कहा कि पांच अज्ञात हत्यारे उनकी कार का पीछा कर रहे थे और इसी दौरान बाराही रेलवे क्रॉसिंग के पास वे कार से बाहर निकले और उन्होंने राठी पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी।

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने हाल में विधानसभा में कहा था कि इनेलो की प्रदेश इकाई के प्रमुख की हत्या की जांच केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपी जाएगी।

वरिष्ठ इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने राज्य की भाजपा-जजपा (जननायक जनता पार्टी) सरकार पर आरोप लगाया कि राठी की जान को खतरा होने के बावजूद उन्हें सुरक्षा मुहैया नहीं कराई गई।

Haryana: DJ में डांस को लेकर बवाल, एक शख्स की हत्या

हरियाणा के करनाल जिले के गांव अमृतपुर कला में बीती रात एक शादी समारोह में डीज पर नाचने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबकि मृतक रामपाल गांव में होने वाले किसी भी शादी में डांस करता था।

नफे सिंह राठी हत्याकांड के 2 शूटर्स गोवा से गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और हरियाणा पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन कर इनेलो के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी हत्याकांड के दो शूटर को गिरफ्तार किया है।

हरियाणा में खेल नर्सरी स्थापित करने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से, हरियाणा खेल विभाग वर्ष 2024-25 के लिए खेल नर्सरी स्थापित करने के लिए सरकारी, निजी शिक्षण संस्थानों, पंचायतों और निजी खेल संस्थानों से 15 मार्च, 2024 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित कर रहा है। इस संबंध में अधिक जानकारी साझा करते हुए खेल विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया… Continue reading हरियाणा में खेल नर्सरी स्थापित करने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

भाजपा हरियाणा में सभी 10 लोकसभा सीट पर जीत दर्ज करेगी: CM मनोहर लाल

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राज्य की सभी 10 लोकसभा सीट पर जीत दर्ज करके इतिहास रचेगी।

यहां पार्टी कार्यालय ‘गुरु कमल’ में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए खट्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किए गए ‘ऐतिहासिक कार्यों’ की चर्चा पूरी दुनिया में होती है।

मुख्यमंत्री राज्य की सभी 90 विधानसभाओं में लोकसभा चुनाव कार्यालयों का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन करने के बाद बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी संभवत: 11 मार्च को द्वारका एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करने के लिए गुरुग्राम आ रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने संभावना जताई कि 12 मार्च के आसपास लोकसभा चुनाव की घोषणा हो जायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उम्मीदवारों के चयन प्रक्रिया भी संभवत: अगले चार से पांच दिनों में पूरी हो जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘देश में तीसरी बार मोदी सरकार बनाने का माहौल बन गया है और जनता अबकी बार ‘400 पार’ का नारा लगा रही है।’’

हरियाणा में योगशालाओं सहित 500 स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र किए जाएंगे स्थापित: अनिल विज

हरियाणा के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री, अनिल विज ने कहा कि राज्य भर में योग केंद्रों सहित 500 स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र स्थापित किए जाएंगे। विज ने बताया कि बजट में इस पहल का प्रावधान किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री विज ने कहा कि अधिक लाभार्थियों को कवर करने के लिए आयुष्मान भारत योजना… Continue reading हरियाणा में योगशालाओं सहित 500 स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र किए जाएंगे स्थापित: अनिल विज

पंजाब-हरियाणा में बारिश और हिमाचल में बर्फबारी का IMD ने जारी किया अलर्ट

उत्तर भारत में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने से मौसम का मिजाज बदल चुका है। पंजाब-हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल में आज और कल तक इसका असर देखने को मिलेगा।