21 राज्यों की 102 सीटों पर हो रहा मतदान, PM मोदी ने की मतदान की अपील

लोकसभा चुनाव 2024 की शुरूआत हो गई है। पहले चरण के तहत आज 21 राज्यों की 102 सीटों पर मतदान डाले जा रहे है। बता दें कि, पहले चरण में 1600 से ज्यादा उम्मीदवार चुनावी मैदान पर है। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक जारी रहेगा।

शुरू हुआ पहले चरण का मतदान, 21 राज्यों की 102 सीटों पर हो रही वोटिंग

लोकसभा चुनाव 2024 की शुरूआत हो गई है। पहले चरण के तहत आज 21 राज्यों की 102 सीटों पर मतदान डाले जा रहे है। बता दें कि, पहले चरण में 1600 से ज्यादा उम्मीदवार चुनावी मैदान पर है। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक जारी रहेगा।

Haryana: CM नायब सिंह सैनी पलवल और फरीदाबाद में करेंगे रैली

लोकसभा चुनाव के लिए सीएम नायब सिंह सैनी हरियाणा समेत कई राज्यों में चुनाव प्रचार कर रहे है। आज सीएम नायब सिंह सैनी फरीदाबाद और पलवल में जनसभा करेंगे और बीजेपी प्रत्याशियों के लिए जनता से वोट मांगेंगे।

लोकसभा चुनाव: आज थम जाएगा पहले चरण का प्रचार, 19 अप्रैल को 21 राज्यों की 102 सीटों पर होगी वोटिंग

लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण का प्रचार आज शाम 5 बजे थम जाएगा। 19 अप्रैल को 21 राज्यों की 102 सीटों पर मतदान होगा। प्रचार के आज आखिरी दिन बीजेपी और अलग-अलग राजनीतिक दलों की जनसभाएं है।

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में 29 नक्सली को मार गिराया

छत्तीसगढ़ के कांकेर में लोकसभा चुनाव से पहले सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए  29 नक्सलियों को ढेर कर दिया। इनमें टॉप नक्सली लीडर शंकर राव भी शामिल है। वहीं, इस मुठभेड़ में BSF इंस्पेक्टर रमेश चौधरी सहित 3 जवान घायल हुए हैं। इनमें 2 DRG के जवान हैं, मौके से 5 AK-47 बरामद की गई।

निर्वाचन आयोग ने पार्टियों से चुनाव प्रचार में इस्तेमाल किए जा रहे विमान और हेलीकॉप्टर का ब्योरा मांगा

निर्वाचन आयोग ने राजनीतिक दलों को चुनाव प्रचार में इस्तेमाल किए जा रहे विमान और हेलीकॉप्टर का विवरण साझा करने का निर्देश दिया है।

पंजाब AAP ने जारी की तीसरी लिस्ट, 4 उम्मीदवारों का किया एलान

आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब की 10 लोकसभा सीटों को लेकर तीसरी और आखिरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 4 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया है। फिरोजपुर से जगदीप सिंह काका बराड़, लुधियाना से अशोक पप्पी पराशर, जालंधर से पवन टीनू और गुरादसपुर से अमनशेर सिंह शैरी कलसी को टिकट दिया गया है।

CM भगवंत सिंह मान का गुजरात दौरा, भरूच में AAP प्रत्याशियों के लिए करेंगे प्रचार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे पर है। बीते दिन सीएम भगवंत सिंह मान गुजरात पहुंचे थे और एयरपोर्ट पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने सीएम भगवंत सिंह मान का सम्मान किया था।

केरल इस बार यह सुनिश्चित करेगा कि संसद में उसकी आवाज सुनी जाए- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को आश्वासन दिया कि केरल आगामी लोकसभा चुनाव के बाद यह सुनिश्चित करेगा कि संसद में उसकी आवाज सुनी जाए।

कांग्रेस ने प्रत्याशियों की नई लिस्ट की जारी, दिल्ली के 3 और पंजाब के 6 प्रत्याशियों का किया एलान

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने नई लिस्ट जारी की है। कांग्रेस ने दस नए प्रत्याशियों का एलान किया है जिसमे दिल्ली की तीन सीट और पंजाब की  6 सीटों पर प्रत्याशियों का एलान किया है।