दिल्ली के पूर्व पुलिस उपायुक्त नीरज कुमार का बड़ा बयान, कहा कानूनी की कमियों के कारण बच गए श्रीसंत

दिल्ली के पूर्व पुलिस आयुक्त नीरज कुमार ने कहा है कि हितधारकों ने भारतीय खेलों में भ्रष्टाचार के खिलाफ कानून लाने में गंभीरता की स्पष्ट कमी दिखाई है। यही कारण है कि दागी पूर्व तेज गेंदबाज एस श्रीसंत जैसा व्यक्ति आईपीएल 2013 में उनके खिलाफ स्पॉट फिक्सिंग के पुख्ता सबूत होने के बावजूद बच गया।… Continue reading दिल्ली के पूर्व पुलिस उपायुक्त नीरज कुमार का बड़ा बयान, कहा कानूनी की कमियों के कारण बच गए श्रीसंत

दिल्ली पुलिस ने भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा की पत्नी की चोरी हुई एसयूवी की बरामद

अधिकारियों ने रविवार को कहा कि दिल्ली पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की पत्नी की कार को दिल्ली से चोरी होने की सूचना के कुछ सप्ताह बाद उत्तर प्रदेश के वाराणसी से बरामद कर लिया है। उन्होंने बताया कि चोरी के आरोप में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।… Continue reading दिल्ली पुलिस ने भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा की पत्नी की चोरी हुई एसयूवी की बरामद

दिल्ली में अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सामान्य तापमान है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आर्द्रता 46 फीसदी और 28 फीसदी रही।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कहा कि दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक सुबह नौ बजे 166 दर्ज किया गया जो ‘‘मध्यम’’ श्रेणी में आता है।

शून्य से 50 तक के एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ माना जाता है।

Delhi: उपराज्यपाल ने केंद्रीय गृह सचिव को लिखी चिट्ठी, कही ये बात

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने केंद्रीय गृह सचिव को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने चिट्ठी में दिल्ली सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए है। उपराज्यपाल ने दिल्ली सरकार पर कोर्ट को गुमराह करने का जिक्र चिट्ठी में किया है।

दिल्ली में आज तेज हवाओं के साथ बारिश की आशंका, जानिए मौसम का हाल

मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में आज यानि शुक्रवार को बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। इससे दिल्ली वालों को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।

Delhi High Court अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर आज सुना सकता है फैसला

अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर आज दिल्ली हाईकोर्ट फैसला सुना सकता है। केजरीवाल की याचिका पर कल दिल्ली हाईकोर्ट में कई घंटों तक बहस चली थी जिसमे केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंधवी ने केजरीवाल का पक्ष रखा था। वहीं ईडी की तरफ से ASG राजू ने कोर्ट में पक्षा रखा था।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में BJP मेनिफेस्टो कमेटी की दूसरे दौर की होगी बैठक

लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी मेनिफेस्टो कमेटी की अहम बैठक होगी। बीजेपी मुख्यालय में होने वाली इस बैठक की अध्यक्षता रक्षामंत्री राजनाथ सिंह करेंगे।

अरविंद केजरीवाल से मिल सकते हैं CM मान, तिहाड़ जेल प्रशासन को लिखी गई चिट्ठी

पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से तिहाड़ जेल में आज मुलाकात कर सकते हैं। तिहाड़ जेल को पंजाब मुख्यमंत्री कार्यालय ने चिट्ठी लिखी है।

उत्तर भारत में शुरू हुई Heat Wave, जानिए दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम?

पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है तो वहीं, देश के कुछ हिस्सों में हीटवेव के हालात बने हुए है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी हिमालय में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी की आशंका है।

DMRC ने पुलिस से Metro में होली खेलने वाली दो महिलाओं के वीडियो की जांच करने को कहा

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने पुलिस से उस वीडियो की गहन जांच करने को कहा है जिसमें दो महिलाएं ट्रेन के अंदर एक-दूसरे को रंग लगाती नजर आ रही हैं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

होली से पहले सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो की यात्रियों के एक बड़े वर्ग ने आलोचना की थी। उन्होंने सोशल मीडिया और अन्य मंचों के जरिये अपना असंतोष भी व्यक्त किया था। डीएमआरसी ने मामले की गहन जांच के लिए मंगलवार को दिल्ली पुलिस को पत्र लिखा था।

डीएमआरसी के प्रधान कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने बताया कि डीएमआरसी ने दिल्ली पुलिस को पत्र लिखकर होली से पहले दिल्ली मेट्रो के अंदर दो महिलाओं द्वारा रील शूट करने की इस घटना की गहन जांच करने का अनुरोध किया है। दो अप्रैल को लिखे एक पत्र में, डीएमआरसी ने पुलिस से मामले की गहन जांच करने और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।”

वीडियो में दो महिलाएं मेट्रो ट्रेन के फर्श पर बैठकर एक-दूसरे को रंग लगाती नजर आ रही हैं।