कांग्रेस ने प्रत्याशियों की नई लिस्ट की जारी, दिल्ली के 3 और पंजाब के 6 प्रत्याशियों का किया एलान

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने नई लिस्ट जारी की है। कांग्रेस ने दस नए प्रत्याशियों का एलान किया है जिसमे दिल्ली की तीन सीट और पंजाब की  6 सीटों पर प्रत्याशियों का एलान किया है।

BJP का ‘संकल्प पत्र’ युवा, महिला, किसान और गरीब को सशक्त करने पर केंद्रित, निवेश से नौकरी पर जोर-PM

धानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को लोकसभा चुनाव के लिए गरीबों, युवाओं, किसानों और महिलाओं के सशक्तीकरण पर केंद्रित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का घोषणापत्र जारी किया और इस बात पर बल दिया कि जब दुनिया अनिश्चितता के दौर से गुजर रही है तो भारत में पूर्ण बहुमत वाली स्थिर सरकार की आवश्यकता है।

खराब मौसम के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर 22 उड़ानों का मार्ग परिवर्तन किया गया

खराब मौसम के कारण शनिवार शाम को दिल्ली हवाई अड्डे पर 22 उड़ानों का मार्ग परिवर्तन किया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

इनमें से नौ उड़ानों को जयपुर, आठ को लखनऊ, दो को चंडीगढ़ और 1-1 को वाराणसी, अमृतसर तथा अहमदाबाद भेजा गया।

अधिकारी ने कहा कि जिन उड़ानों का मार्ग परिवर्तित किया गया, उनमें इंडिगो की नौ उड़ानें, एयर इंडिया की आठ उड़ानें और विस्तारा की तीन उड़ानें शामिल हैं।

मार्ग परिवर्तन शाम तीन बजे से साढ़े छह बजे के बीच हुआ।

राष्ट्रीय राजधानी में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (आईजीआईए) प्रतिदिन लगभग 1,300 उड़ानों की आवाजाही संभालता है।

भाजपा को अरविंद केजरीवाल से लगता है डर, वे राष्ट्रपति शासन के जरिए दिल्ली में पिछले दरवाजे से चाहते हैं प्रवेश: आप

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने दिल्ली में आप सरकार को गिराने और वहां राष्ट्रपति शासन लगाने की साजिश रचने को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला है। दिल्ली में आप सरकार भारी बहुमत से चुनी गई है। राष्ट्रपति शासन असंवैधानिक और दिल्ली के लोगों के जनादेश के खिलाफ होगा। शुक्रवार को प्रेस… Continue reading भाजपा को अरविंद केजरीवाल से लगता है डर, वे राष्ट्रपति शासन के जरिए दिल्ली में पिछले दरवाजे से चाहते हैं प्रवेश: आप

CM भगवंत सिंह मान-केजरीवाल मुलाकात: सुरक्षा के लिए तिहाड़ जेल, दिल्ली एवं पंजाब पुलिस के अधिकारियों की बैठक

राष्ट्रीय राजधानी की तिहाड़ जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की संभावित मुलाकात के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जेल और दिल्ली एवं पंजाब पुलिस के अधिकारियों के बीच शुक्रवार को चर्चा हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एक जेल अधिकारी ने बताया कि तिहाड़ में उप-महानिरीक्षक (डीआईजी) के कार्यालय में पूर्वाह्न 11 बजे यह बैठक शुरू हुई।

मान और केजरीवाल के बीच मुलाकात के लिए दिल्ली जेल नियमावली के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था तथा सभी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए यह बैठक की गयी।

मान ने तिहाड़ की जेल संख्या दो में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री से मुलाकात करने के लिए तिहाड़ प्रशासन से समय मांगा है।

केजरीवाल अब निरस्त कर दी गयी दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन के मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं और वह 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे।

उन्हें प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था।

केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री समेत छह लोगों का नाम दिया है, जिनसे वह जेल में मुलाकात करना चाहते हैं।

दिल्ली में आज हल्की बारिश की संभावना

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बृहस्पतिवार की सुबह धूप रही और न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री कम है। 

AAP 14 अप्रैल को मनाएगी ‘संविधान बचाओ, तानाशाही हटाओ दिवस’’

आम आदमी पार्टी (आप) ने बुधवार को घोषणा की कि वह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सलाह पर 14 अप्रैल को संविधान निर्माता बी आर आंबेडकर की जयंती पर ‘संविधान बचाओ, तानाशाही हटाओ दिवस’ मनाएगी।

पार्टी नेता गोपाल राय ने संवाददाताओं से कहा कि जेल से एक अन्य संदेश में केजरीवाल ने पार्टी के विधायकों और स्वयंसेवकों से यह सुनिश्चित करने के लिए काम करने को कहा है कि दिल्ली के लोगों को कोई समस्या न हो।

राय ने कहा कि मुख्यमंत्री की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने मंगलवार को तिहाड़ जेल में केजरीवाल से मुलाकात की और पार्टी की एक बैठक में उनका संदेश सुनाया। इस बैठक में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, राज्यसभा सदस्य संजय सिंह और अन्य लोग शामिल हुए थे।

केजरीवाल ने अपने संदेश में कहा कि आप देश में ‘‘तानाशाही’’ के किसी भी अत्याचार का सामना करने के लिए तैयार है।

राय के मुताबिक मुख्यमंत्री ने कहा कि देश भर में आप नेताओं और स्वयंसेवकों को 14 अप्रैल को आंबेडकर की जयंती पर ‘‘तानाशाही’’ का विरोध करने और संविधान बचाने की शपथ लेनी चाहिए।

न्यायालय ने अपना ही फैसला रद्द किया, दिल्ली मेट्रो की याचिका विचारार्थ स्वीकार की

उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) को बड़ी राहत प्रदान करते हुए बुधवार को अपना ही एक फैसला रद्द कर दिया और कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र की उपक्रम कंपनी ‘दिल्ली एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस प्राइवेट लिमिटेड’ को 2017 के मध्यस्थता आदेश के अनुपालन में 8,000 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान करने के लिए बाध्य नहीं है।

भारत के प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने 2021 के फैसले के खिलाफ दाखिल दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की सुधारात्मक याचिका को विचारार्थ स्वीकार कर लिया और कहा कि शीर्ष अदालत ने दिल्ली उच्च न्यायालय के फैसले को रद्द करने में गलती की।

दिल्ली उच्च न्यायालय की एक खंडपीठ ने 2019 में डीएमआरसी के खिलाफ पारित मध्यस्थता आदेश को रद्द कर दिया था।

पीठ ने अपने फैसले में कहा ,‘‘ दिल्ली उच्च न्यायालय के फैसले को खारिज करते हुए इस अदालत ने स्पष्ट रूप से एक ऐसा फैसला सुनाया जिसने एक सार्वजनिक उपक्रम को अत्यधिक जिम्मेदारी से लाद दिया।’’

पीठ ने कहा कि इस मामले में शीर्ष अदालत के पूर्व के फैसले से ‘‘न्याय का उपहास’’ हुआ और इसमें सुधार की जरूरत हुई।

फैसले में कहा गया कि डीएमआरसी द्वारा अब तक जमा की गई राशि वापस कर दी जाएगी। फैसले से पक्षकारों की वही स्थिति बहाल हो गई जिस स्थिति में वे दिल्ली उच्च न्यायालय के फैसले की घोषणा की तारीख पर थे। विस्तृत फैसले की प्रतीक्षा है।

वर्ष 2017 का मध्यस्थता आदेश 7,200 करोड़ रुपये का था और ब्याज और अन्य शुल्कों के साथ राशि बढ़कर 8,000 करोड़ रुपये से अधिक हो गई।

शीर्ष अदालत ने डीएएमईपीएल को 8,000 करोड़ रुपये का भुगतान करने के फैसले को चुनौती देने वाली डीएमआरसी की अपील और पुनर्विचार याचिकाएं खारिज कर दी थीं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह की कांग्रेस में हुई वापसी

पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह मंगलवार को फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए।उन्होंने करीब एक दशक तक भारतीय जनता पार्टी में रहने के बाद कांग्रेस में वापसी की है। उनकी पत्नी और पूर्व विधायक प्रेमलता भी कांग्रेस में शामिल हुईं।

दिल्ली में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 2.3 डिग्री सेल्सियस कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।