दिल्ली में ठंड से राहत, न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस किया गया दर्ज

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लोगों को ठंड से कुछ हद तक रहत मिली है। मंगलवार को सुबह पारा 11 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया और शहर के कुछ हिस्सों में थोड़ी धुंध छाई रही। आईएमडी के अनुसार सुबह 8:30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 97 प्रतिशत दर्ज की गई। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे… Continue reading दिल्ली में ठंड से राहत, न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस किया गया दर्ज

Delhi Air Pollution: दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘खराब’, बुधवार को मौसम साफ रहने का अनुमान

मौसम विभाग ने बुधवार को आसमान साफ रहने और सुबह धुंध छाई रहने का पूर्वानुमान जताया है। वहीं न्यूनतम और अधिकतम तापमान आठ और 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

रात भर हुई हल्की बारिश से दिल्ली में कईं उड़ाने प्रभावित, यात्रियों को हुई असुविधा

अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार रात भर हुई हल्की बारिश से जमीनी परिचालन प्रभावित हुआ और इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान सेवाएं बाधित हुईं। लगातार हो रही बूंदाबांदी के साथ-साथ राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार की सुबह कोहरे की एक पतली परत छा गई, जिसके कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर उड़ान… Continue reading रात भर हुई हल्की बारिश से दिल्ली में कईं उड़ाने प्रभावित, यात्रियों को हुई असुविधा

प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए 100 मलबा संग्रहण केंद्र स्थापित करेगी MCD

एमसीडी ने प्रारंभिक चरण में पश्चिम क्षेत्र के 10 वार्ड में एक पायलट परियोजना चलाई, जिसमें तीन समर्पित संग्रह स्थल स्थापित किए गए। बयान में कहा गया है कि इस पहल के उल्लेखनीय परिणाम मिले, जिससे मलबे के अवैध निपटान में 46 प्रतिशत की उल्लेखनीय कमी आई है।

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस किया गया दर्ज, वायु गुणवत्ता भी 180 से नीचे

दिल्ली के कुछ हिस्सों में शुक्रवार सुबह कोहरा छाया रहा और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तर रेलवे ने एक बयान जारी कर बताया कि आज सुबह बहुत घने कोहरे के कारण 23 ट्रेन देरी से चल रही हैं। विभाग के अनुसार, पालम में सुबह 9 बजे दृश्यता शून्य दर्ज की गई… Continue reading दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस किया गया दर्ज, वायु गुणवत्ता भी 180 से नीचे

दिल्ली में तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस किया गया दर्ज, एक्यूआई भी 350 के पार

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को मौसम के औसत से 3 डिग्री नीचे 4.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सुबह साढ़े 8 बजे तक आर्द्रता का स्तर 100 फीसदी दर्ज किया गया। मौसम कार्यालय ने रविवार को मुख्यत: आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है। उसने पहले कहा… Continue reading दिल्ली में तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस किया गया दर्ज, एक्यूआई भी 350 के पार

उत्तर भारत में घने कोहरे के कारण सड़क और रेल यातायात प्रभावित

पंजाब से पश्चिम बंगाल तक कोहरे की एक चादर फैली हुई है, जिसके कारण बृहस्पतिवार रात से गंगा के मैदानी इलाकों में दृश्यता कम हो गई और इससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ। उपग्रह से प्राप्त तस्वीरों से पता चला कि पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बृहस्पतिवार… Continue reading उत्तर भारत में घने कोहरे के कारण सड़क और रेल यातायात प्रभावित

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस, कोहरे से रेल यातायात प्रभावित

दिल्ली में बृहस्पतिवार की सुबह कोहरा छाया रहा और न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले 2 दिन में शहर के अलग-अलग स्थानों पर मध्यम से घना कोहरा छाए रहने के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया… Continue reading दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस, कोहरे से रेल यातायात प्रभावित

उत्तर-पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में कोहरे के कारण रेल यातायात प्रभावित

उत्तर और पूर्वोत्तर भारत में कुछ स्थानों पर घने कोहरे के कारण दृश्यता का स्तर शून्य रहा, जिससे रेल यातायात प्रभावित रहा। उपग्रह से प्राप्त तस्वीरों में दिखाई दिया कि बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कोहरे में कुछ कमी आई है। वहीं पंजाब, हरियाणा, पश्चिम राजस्थान, बिहार, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, झारखंड, ओडिशा और… Continue reading उत्तर-पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में कोहरे के कारण रेल यातायात प्रभावित

उत्तर भारत के कुछ इलाकों में कम हुआ कोहरा, लेकिन हरियाणा-पंजाब में स्थिति अब भी खराब

उत्तर भारत में बुधवार को गंगा के मैदानी इलाकों में तड़के कोहरा कुछ कम रहा। उपग्रह से प्राप्त तस्वीरों के अनुसार, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश और दिल्ली में कोहरा कम हुआ है। लेकिन पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा। रेलवे के एक प्रवक्ता… Continue reading उत्तर भारत के कुछ इलाकों में कम हुआ कोहरा, लेकिन हरियाणा-पंजाब में स्थिति अब भी खराब