दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस, एक्यूआई भी बेहद खराब श्रेणी में

दिल्ली में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान औसत से एक डिग्री अधिक 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि घने कोहरे के कारण शहर के कई हिस्सों में दृश्यता कम रही। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी कि दृश्यता कम होने से रेलगाड़ियों का परिचालन भी प्रभावित हुआ और दिल्ली आने वाली 22… Continue reading दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस, एक्यूआई भी बेहद खराब श्रेणी में

दिल्ली में छाया हुआ है घना कोहरा, कम दृश्यता के कारण हवाई सेवाएं प्रभावित

राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह घना कोहरा छाया रहा और कई इलाकों में दृश्यता कम रही। जिससे हवाई एवं रेल सेवायें प्रभावित हुयी। सुबह के वक्त न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री अधिक 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राष्ट्रीय राजधानी में दृश्यता करीब 50 मीटर रहने के बीच मौसम विभाग ने सुबह 8 बजे… Continue reading दिल्ली में छाया हुआ है घना कोहरा, कम दृश्यता के कारण हवाई सेवाएं प्रभावित

दिल्ली में डीडीए पार्कों की शोभा बढ़ाएंगे ट्यूलिप के फूल

राष्ट्रीय राजधानी में इस बार सर्दियों के मौसम में ट्यूलिप के फूल दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के पार्कों की शोभा बढ़ाएंगे। राजनिवास के अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक यह पहली बार है कि नयी दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) क्षेत्र के बाहर ट्यूलिप के फूल के पौधे लगाए जाएंगे।

अधिकारियों ने बताया कि इस सीजन में शहर में लगाए गए ट्यूलिप के पौधों की संख्या पिछले साल की 1.5 लाख से दोगुनी होगी। उपराज्यपाल वी के सक्सेना के निर्देश पर तीन लाख ट्यूलिप के पौधे – एक लाख दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के लिए और दो लाख एनडीएमसी के लिए खरीदे गए हैं।

एक अधिकारी के अनुसार पूरी दिल्ली में ट्यूलिप और अन्य फूलों के बागानों में वृद्धि राष्ट्रीय राजधानी को ‘फूलों के शहर’ में बदलने के उपराज्यपाल सक्सेना के लक्ष्य के अनुरूप है। पहली बार राजनिवास परिसर में 500 ट्यूलिप बल्ब लगाए गए हैं।

दिल्ली में 25 से 28 दिसंबर तक छाया रहेगा घना कोहरा, मौसम विभाग ने जताई आशंका

दिल्ली में आज यानी रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो इस मौसम में सामान्य है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आईएमडी ने दिन में आसमान साफ रहने का अनुमान व्यक्त किया है, वहीं सुबह हल्का कोहरा रहने का अनुमान लगाया है। आईएमडी ने 25 से 28… Continue reading दिल्ली में 25 से 28 दिसंबर तक छाया रहेगा घना कोहरा, मौसम विभाग ने जताई आशंका

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस, एक्यूआई ‘बहुत खराब’ श्रेणी में

राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यह मौसम के इस समय के लिए सामान्य तापमान है। मौसम विभाग के मुताबिक शहर में दिन के वक्त हल्की बारिश होने की संभावना है। विभाग ने बताया कि सुबह… Continue reading दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस, एक्यूआई ‘बहुत खराब’ श्रेणी में

दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में, न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज

राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत तापमान से 2 डिग्री नीचे, 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में रही। मौसम विभाग के अनुसार, आसमान में दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। वहीं, अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने… Continue reading दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में, न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज, एक्यूआई भी खराब श्रेणी में

दिल्ली के लोगों के लिए बुधवार की सुबह सर्द रही। जहां न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत से 2 डिग्री नीचे 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, आसमान में दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 87 फीसदी दर्ज की गयी। भारत… Continue reading दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज, एक्यूआई भी खराब श्रेणी में

दिल्ली में अनधिकृत कॉलोनियों से संबंधित विधेयक लोकसभा में पारित

लोकसभा ने दिल्ली में अनधिकृत कॉलोनियों में सीलिंग या मकान ढहाने की कार्रवाई से संरक्षण की अवधि तीन साल और बढ़ाने के प्रावधान वाले ‘दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी राज्यक्षेत्र विधि (विशेष उपबंध) दूसरा (संशोधन) विधेयक, 2023’ को मंगलवार को मंजूरी दे दी।

आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सदन में विधेयक पर हुई चर्चा का जवाब दिया और उसके बाद इस विधेयक को ध्वनिमत से निचले सदन की स्वीकृति मिल गई।

विधेयक पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए पुरी ने कहा कि इस विधेयक के लागू होने के बाद दिल्ली की दो-ढाई करोड़ की आबादी में से करीब 40 लाख लोगों को मालिकाना हक का लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि इसके तहत लैंड पूलिंग से 70 लाख और लोग भी लाभान्वित होंगे।

उन्होंने केंद्र की ‘जहां झुग्गी, वहीं मकान योजना’ का उल्लेख करते हुए कहा कि केंद्र सरकार दिल्ली में बड़े स्तर पर पुनर्विकास कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि जो झुग्गीवासी उपरोक्त लाभ नहीं उठा पाते, उन्हें इस प्रक्रिया के पूरी होने के बाद लाभ मिलेगा और कोई इस राहत से छूटेगा नहीं।

पुरी ने कहा कि राहत में यह समय विस्तार सरकार को नीतियां बनाने के लिए व्यापक विचार-विमर्श करने का अवसर प्रदान करेगा।

उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार इस विधेयक के माध्यम से अनधिकृत कॉलोनियों के व्यवस्थित विकास की दिशा में बढ़ रही है।

उन्होंने इससे पहले विधेयक पेश करते हुए कहा कि अनियमित कॉलोनियों के विकास को अमानवीय तरीके से नहीं निपटाया जाना चाहिए।

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस, AQI अभी भी 290 के पार

दिल्ली में मंगलवार को सुबह न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के अनुसार सामान्य है। इस दौरान वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में रही। सापेक्षिक आर्द्रता सुबह साढ़े आठ बजे 87 फीसदी दर्ज की गयी। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को न्यूनतम तापमान मौसम के औसतन तापमान से एक डिग्री कम 7.1… Continue reading दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस, AQI अभी भी 290 के पार

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस, एक्यूआई ‘बहुत खराब’ श्रेणी में

दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री नीचे 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सापेक्षिक आर्द्रता सुबह साढ़े आठ बजे 100 फीसदी दर्ज की गयी। राष्ट्रीय राजधानी… Continue reading दिल्ली में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस, एक्यूआई ‘बहुत खराब’ श्रेणी में