छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के मंत्रिमंडल की पहली बैठक आज

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि नवगठित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के मंत्रिमंडल की पहली बैठक बृहस्पतिवार यानी आज होगी। साय ने बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी और पार्टी के दो विधायक अरुण साव तथा विजय शर्मा ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह,… Continue reading छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के मंत्रिमंडल की पहली बैठक आज

कल आएंगे 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे, मिजोरम में मतगणना की तारीख बदली

राजस्थान में दो सौ विधानसभा सीट है लेकिन एक सीट पर चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार के निधन हो जाने के कारण यहां इस सीट पर चुनाव को टाल दिया गया था जिसके बाद राजस्थान में दो सौ सीटों की जगह 199 सीटों पर हुई वोटिंग हुई थी। वहीं मध्यप्रदेश की बात करें तो यहां सभी 230 सीटों पर चुनाव हुए हैं और छत्तीसगढ़ में सभी नब्बे सीटों पर वोट डाले गए हैं।

महादेव ऐप घोटाला: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का छत्तीसगढ़ सरकार पर हमला, बोले- सवालों से भाग रहे हैं CM

साथ ही अनुराग ठाकुर ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के बयान को दोहराते हुए कहा कि, “अखिलेश यादव मध्य प्रदेश आते रहते हैं और कहते हैं कि भारत गठबंधन, घमंडिया गठबंधन का कोई फायदा नहीं है, जो स्पष्ट है, यह वहां काम नहीं करता है और यह मध्य प्रदेश या अन्य राज्यों में काम नहीं करेगा।”