Air India News: सिडनी जा रहे एयर इंडिया के विमान में हुआ बड़ा हादसा, कई यात्री घायल

एयर इंडिया (Air india) की दिल्ली से सिडनी जा रही फ्लाइट में अचानक तेज झटके लगने लगे। बता दें झटकों के कारण विमान में सवार कई यात्री घायल हो गए हैं। आपको बताए इसके बाद क्रू ने फ्लाइट में यात्रा कर रहे एक डॉक्टर और नर्स की मदद से फर्स्ट एड उपलब्ध कराया गया।

बताए, एयर इंडिया का विमान बुधवार को दिल्ली से सिडनी जा रहा था और तभी हवा में विमान में झटके लगे। डीजीसीए ने इसकी जानकारी दी है।

Air India की फ्लाइट में यात्री ने मचाया उत्पात, दिल्ली से लंदन जा रही थी फ्लाइट

दिल्ली से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में एक यात्री द्वारा दो केबिन क्रू मेंबर्स के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। बताए दिल्ली पुलिस ने 25 वर्षीय व्यक्ति को एयर इंडिया की फ्लाइट में बदसलूकी करने के लिए हिरासत में लिया। यात्री पंजाब के कपूरथला का रहने वाला है।

बता दें कि यात्री ने फ्लाइट के अंदर जमकर हंगामा किया था। यात्री ने इस कदर केबिन क्रू से बदसलूकी की थी कि फ्लाइट को बीच रास्ते से वापस लौटना पड़ा। लंदन जा रही फ्लाइट को वापस लौटाकर दिल्ली में लैंडिंग कराई गई थी।

Air India: सिगरेट पीने वाले आरोपी के खिलाफ FIR, इमरजेंसी गेट खोलने की थी कोशिश…

एयर-इंडिया के Pee Gate मामले के बाद अब एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बताए लंदन मुंबई फ्लाईट में एक यात्री बाथरूम में सिगरेट पी रहा था और जब विरोध किया गया तो उसने अन्य यात्रियों और क्रू मेंबर के साथ दुर्व्यवहार किया। वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 336 और विमान अधिनियम 1937 की धारा 22, 23 और 25 के तहत मामला दर्ज किया है।