पंजाब पुलिस को मिले 461 जवान, CM भगवंत सिंह मान ने दिए नियुक्ति पत्र

पंजाब की मान सरकार प्रदेश के युवाओं को लगातार एक के बाद एक सौगात दे रही है. इसी कड़ी अब पंजाब पुलिस को 461 मुलाजिम मिलने जा रहे हैं. आपको बता दें कि आज मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राजधानी चंडीगढ़ में 461 नौजवानों को नियुक्ति पत्र बांटे हैं. ये हेड कॉन्सटेबल के पद पर… Continue reading पंजाब पुलिस को मिले 461 जवान, CM भगवंत सिंह मान ने दिए नियुक्ति पत्र

पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान ने ट्वीट कर झांकी मामले पर दी प्रतिक्रिया

पंजाब सीएम भगवंत सिंह मान ने ट्वीट कर गणतंत्र दिवस पर पंजाब की झांकी को शामिल न किए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि

‘मैं भी केजरीवाल’ अभियान के तहत अधिकतर लोगों ने कहा कि मुख्यमंत्री पद न छोड़ें अरविंद केजरीवाल : AAP

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने सोमवार को दावा किया कि ‘मैं भी केजरीवाल’ हस्ताक्षर अभियान के तहत राजधानी के 23 लाख से अधिक घरों से संपर्क किया गया और अधिकतर लोगों की राय है कि अगर अरविंद केजरीवाल को ‘‘भाजपा की साजिश’’ के तहत गिरफ्तार किया जाता है तो उन्हें दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देना चाहिए।

आम आदमी पार्टी ने मैं भी केजरीवाल हस्ताक्षर अभियान एक दिसंबर से शुरू किया था ।

संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुये दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री जितेंद्र तोमर ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता 23,82,122 परिवार तक पहुंचे और उनसे उनकी राय मांगी ।

उन्होंने कहा, ‘‘हम करीब एक करोड़ लोगों तक पहुंचे और उनसे विस्तार से बातचीत की । उनमें से करीब 98 फीसदी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को किसी भी परिस्थिति में इस्तीफा नहीं देना चाहिये ।’’

कथित उत्पाद शुल्क नीति घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में पूछताछ के लिए केजरीवाल दो बार प्रवर्तन निदेशालय से समन जारी होने के बावजूद उसके समक्ष पेश नहीं हुए। संघीय जांच एजेंसी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री को तीन जनवरी को फिर से उसके समक्ष पेश होने के लिए कहा है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री आरोप लगाते रहे हैं कि उन्हें भेजे गए ईडी के समन ‘राजनीति से प्रेरित’ हैं और ये भाजपा के इशारे पर उन्हें अनावश्यक कारणों से भेजे गए थे।

‘आप’ ने पंजाब की झांकी को खारिज करने के लिए केंद्र सरकार की आलोचना की

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने गणतंत्र दिवस परेड के लिए पंजाब की झांकी को अस्वीकार करने के लिए भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की आलोचना की। आप पंजाब के नेताओं ने कहा कि झांकी में पंजाब के शहीदों के जीवन और इतिहास को दर्शाया गया है जिन्होंने हमारे देश और हमारी आजादी के… Continue reading ‘आप’ ने पंजाब की झांकी को खारिज करने के लिए केंद्र सरकार की आलोचना की

आप ने राघव चड्ढा को राज्यसभा में पार्टी का नेता नियुक्त किया

आम आदमी पार्टी (आप) ने अपने सांसद राघव चड्ढा को संजय सिंह के स्थान पर राज्यसभा में पार्टी का नेता नियुक्त किया है।

राज्यसभा सभापति को लिखे पत्र में आप पार्टी के नेतृत्व ने कहा है कि संजय सिंह की अनुपस्थिति में, जिन्हें ‘स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं’ हैं, राघव चड्ढा अब से उच्च सदन में पार्टी के नेता होंगे।

आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह दिल्ली शराब नीति मामले में फिलहाल जेल में हैं।

राज्यसभा सचिवालय के सूत्रों ने पुष्टि की कि चड्ढा को सदन का नेता नियुक्त करने के संबंध में आप की ओर से एक पत्र प्राप्त हुआ है। कार्यान्वयन के लिए पत्र राज्यसभा महासचिव के पास है।

चड्ढा राज्यसभा के सबसे युवा सदस्यों में से एक हैं। वर्तमान में उच्च सदन में आप के कुल 10 सदस्य हैं। राज्यसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के बाद सदस्यों की संख्या के हिसाब से आप चौथी सबसे बड़ी पार्टी है।

CM भगवंत सिंह मान ने गुरदासपुर में नए बस टर्मिनल का किया शुभारंभ

गुरदासपुर में नए बस टर्मिनल से बसों का संचालन शुरू हो गया है। विकास क्रांति रैली को संबोधित करने से पहले पंजाब सीएम भगवंत सिंह मान और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने टर्मिनल का शुभारंभ करते हुए हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया।

गुरदासपुर में AAP की ‘विकास क्रांति रैली’, CM मान ने किया संबोधित

गुरदासपुर में आम आदमी पार्टी ने विकास क्रांति रैली का आयोजन किया। इस दौरान पंजाब सीएम भगवंत सिंह मान और पार्टी के संयोजनक अरविंद केजरीवाल ने कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया।

पंजाब कांग्रेस को बड़ा झटका, जगविंदर पाल सिंह जग्गा मजीठिया AAP में हुए शामिल

पंजाब कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। जगविंदर पाल सिंह जग्गा मजीठिया आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। 2022 में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर मजीठा सीट से चुनाव लड़ा था। सीएम भगवंत सिंह मान ने उन्हें पार्टी में शामिल करवाया।

आप’ के साथ तालमेल को लेकर पंजाब कांग्रेस के विरोध के बीच सिद्धू ने ‘इंडिया’ गठबंधन की हिमायत की

पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के साथ तालमेल पर अपनी पार्टी में विरोध के बीच कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने रविवार को कहा कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ एक ‘ऊंचे पहाड़’ की तरह खड़ा है और इसकी शान यहां-वहां आने वाले तूफान से प्रभावित नहीं होगी।

पंजाब को 18 महीनों में 50,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश मिला: भगवंत मान

राजपुरा (पंजाब), मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को कहा कि राज्य को पिछले 18 महीनों में 50,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश मिला है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार के ठोस प्रयासों के कारण ऐसा संभव हो सका।