आप ने राघव चड्ढा को राज्यसभा में पार्टी का नेता नियुक्त किया

आम आदमी पार्टी (आप) ने अपने सांसद राघव चड्ढा को संजय सिंह के स्थान पर राज्यसभा में पार्टी का नेता नियुक्त किया है।

राज्यसभा सभापति को लिखे पत्र में आप पार्टी के नेतृत्व ने कहा है कि संजय सिंह की अनुपस्थिति में, जिन्हें ‘स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं’ हैं, राघव चड्ढा अब से उच्च सदन में पार्टी के नेता होंगे।

आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह दिल्ली शराब नीति मामले में फिलहाल जेल में हैं।

राज्यसभा सचिवालय के सूत्रों ने पुष्टि की कि चड्ढा को सदन का नेता नियुक्त करने के संबंध में आप की ओर से एक पत्र प्राप्त हुआ है। कार्यान्वयन के लिए पत्र राज्यसभा महासचिव के पास है।

चड्ढा राज्यसभा के सबसे युवा सदस्यों में से एक हैं। वर्तमान में उच्च सदन में आप के कुल 10 सदस्य हैं। राज्यसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के बाद सदस्यों की संख्या के हिसाब से आप चौथी सबसे बड़ी पार्टी है।

CM भगवंत सिंह मान ने गुरदासपुर में नए बस टर्मिनल का किया शुभारंभ

गुरदासपुर में नए बस टर्मिनल से बसों का संचालन शुरू हो गया है। विकास क्रांति रैली को संबोधित करने से पहले पंजाब सीएम भगवंत सिंह मान और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने टर्मिनल का शुभारंभ करते हुए हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया।

गुरदासपुर में AAP की ‘विकास क्रांति रैली’, CM मान ने किया संबोधित

गुरदासपुर में आम आदमी पार्टी ने विकास क्रांति रैली का आयोजन किया। इस दौरान पंजाब सीएम भगवंत सिंह मान और पार्टी के संयोजनक अरविंद केजरीवाल ने कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया।

पंजाब कांग्रेस को बड़ा झटका, जगविंदर पाल सिंह जग्गा मजीठिया AAP में हुए शामिल

पंजाब कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। जगविंदर पाल सिंह जग्गा मजीठिया आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। 2022 में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर मजीठा सीट से चुनाव लड़ा था। सीएम भगवंत सिंह मान ने उन्हें पार्टी में शामिल करवाया।

आप’ के साथ तालमेल को लेकर पंजाब कांग्रेस के विरोध के बीच सिद्धू ने ‘इंडिया’ गठबंधन की हिमायत की

पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के साथ तालमेल पर अपनी पार्टी में विरोध के बीच कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने रविवार को कहा कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ एक ‘ऊंचे पहाड़’ की तरह खड़ा है और इसकी शान यहां-वहां आने वाले तूफान से प्रभावित नहीं होगी।

पंजाब को 18 महीनों में 50,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश मिला: भगवंत मान

राजपुरा (पंजाब), मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को कहा कि राज्य को पिछले 18 महीनों में 50,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश मिला है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार के ठोस प्रयासों के कारण ऐसा संभव हो सका।

हरजोत सिंह बैंस के प्रयासों से श्री आनंदपुर साहिब में धार्मिक स्थलों को जाने वाले रास्तों पर लगे नए दिशा बोर्ड

कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस के प्रयासों स्वरूप आनंदपुर साहिब विधान सभा हलके से गुज़रते राज मार्ग पर नवीन किस्म के दिशा सूचक बोर्ड लगाए गए हैं। यह बोर्ड यात्रियों को दूरी और आगामी शहर के बारे जानकारी देने के साथ-साथ इस मार्ग पर पड़ते प्रमुख धार्मिक स्थलों के बारे संक्षिप्त ऐतिहासिक विवरण से भी अवगत करवाते हैं।

इस संबंधी और जानकारी देते हुये पंजाब सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा राज्य को पर्यटन के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में काम कर रही है।

उन्होंने बताया कि खालसा पंथ के सृजन स्थल श्री आनंदपुर साहिब में नतमस्तक होने के लिए हर साल देश-विदेश से लाखों की संख्या में लोग आते हैं।

इसके इलावा हिंदु धर्म के शक्तिपीठ नैना देवी को जाने के लिए भी आनंदपुर साहिब में से ही रास्ता जाता है जिस कारण सारा साल यहाँ यात्रियों की आमद रहती है।

प्रवक्ता ने बताया कि आनंदपुर साहिब विधान सभा हलका जल स्रोतों, नदियों, डैमों, दरियाओं और कंडी पहाड़ी वाला इलाका है जहाँ बड़े स्तर पर देश-विदेश से सैलानी इसकी ख़ूबसूरती का आनंद मानने आते हैं। प्रवक्ता ने बताया कि इन यात्रियों को दूरी और ऐतिहासिक महत्ता से अवगत करवाने के मकसद से यह नवीन किस्म के दिशा सूचक बोर्ड लगाए गए हैं।

प्रवक्ता ने बताया कि इन बोर्डों पर कुछ पक्तियों में इस पवित्र धरती के बारे धार्मिक और इतिहास महत्ता संबंधी लिखा गया है, जिससे श्री आंनदपुर साहिब आने वाले लोगों की जानकारी में और विस्तार होगा।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में आनंदपुर साहिब के क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को और बढ़ावा देने के लिए कई प्रयास किये जा रहे हैं जिनमें श्री गुरु तेग़ बहादुर म्युज़ियम पाँच पियारा पार्क का नवीनीकरण, नेचर पार्क, भाई जैता जी की स्मारक, इनफोरमेशन जैसे कई प्रोजैक्ट शामिल हैं। इन प्रोजेक्टों सम्बन्धी हलका विधायक और कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा निगरानी की जा रही है।

अनंतनाग मुठभेड़ः परिजनों को ढांढस बंधाने के लिए शहीद जवानों के घरों पर उमड़ी लोगों की भीड़

बृहस्पतिवार सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीण सिंह (मोहाली के मुल्लांपुर) और धोनैक (पानीपत) के घर पहुंचे। शहीद हुए सेना के दोनों जवानों के परिवार गमगीन है।

इस बीच अधिकारियों ने बताया कि शहीद सैन्य अधिकारियों के पार्थिव शरीरों को श्रीनगर के सैन्य अस्पताल लाया जा चुका है। दोनों शहीद सैन्य अधिकारियों के परिवार के सदस्यों ने बताया कि उनके पार्थिव शरीर शाम या कल (शुक्रवार) सुबह तक लाए जाने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि पंचकूला जिले में एक स्कूल में शिक्षिका के रूप में कार्यरत सिंह की पत्नी को बृहस्पतिवार सुबह उनके पति के निधन की सूचना दी गई। इससे पहले उन्हें बुधवार को बताया गया था कि उनके पति (सिंह) गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

पंजाब के मुख्यमंत्री और हरियाणा के उनके समकक्ष मनोहर लाल ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

पंजाब कैबिनेट की मीटिंग: स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के संबंध में अहम फैसलों को मंजूरी

पंजाब कैबिनेट की मीटिंग में आज कई फैसले लिए गए। बता दें CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में आज हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए गए और बैठक खत्म होने के बाद वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने प्रेस को संबोधित किया।

बता दें भगवंत सिंह मान समेत अन्य कैबिनेट मंत्रियों को मिलने वाली ग्रांट में कटौती की गई है। मतलब CM की सालाना 50 करोड़ रुपए की ग्रांट 37 करोड़ रुपए की गई। जबकि कैबिनेट मंत्रियों की डेढ़ करोड़ रुपए ग्रांट घटाकर एक करोड़ की गई है। वहीं सिंचाई विभाग की 2021-22 की वार्षिक रिपोर्ट को मंजूरी दी गई।12वीं कक्षा तक के स्कूलों में विजिटिंग फैकल्टी को भी मंजूरी दी गई है। स्वास्थ्य विभाग की मोहाली यूनिट के लिए 484 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस पर करीब 60 करोड़ रुपए खर्च का अनुमान है।

कैबिनेट मंत्री हरपाल चीमा का बयान, ‘ई-नैम के जरिए 10,000 करोड़ ई-व्यापार’

इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि अब हम हर तरह से भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार हैं, जिसके लिए किसानों को ई-मार्केटिंग के प्रति जागरूक किया जा रहा है.