अंतरराज्यीय संगठित हथियार तस्करी रैकेट चलाने के आरोप में पंजाब पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

Aug 16, 2024 - 09:53
 17
अंतरराज्यीय संगठित हथियार तस्करी रैकेट चलाने के आरोप में पंजाब पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
अंतरराज्यीय संगठित हथियार तस्करी रैकेट चलाने के आरोप में पंजाब पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने अंतरराज्यीय संगठित हथियार तस्करी रैकेट चलाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने ट्वीट करके दी।

डीजीपी गौरव यादव ने ट्वीट करते हुए बताया कि अवैध हथियारों की तस्करी को एक बड़ा झटका देते हुए, पंजाब के एसएएस नगर के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने एक व्यक्ति को अंतर-राज्यीय संगठित हथियार तस्करी रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

आरोपी विभिन्न गिरोहों को रसद सहायता प्रदान कर रहा था, वह मध्य प्रदेश से पंजाब में अवैध हथियारों की आपूर्ति कर रहा था। SSOC मोहाली आगे और पीछे के सभी लिंक्स का अनुसरण करते हुए पूरे नेटवर्क को उजागर करने के लिए काम कर रहा है।

डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने आगे बताया कि आरोपी के पास से 4 अवैध 32 बोर पिस्तौल बरामद की गई हैं। पंजाब पुलिस माननीय मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों के अनुसार संगठित अपराध को खत्म करने के लिए अथक प्रयास कर रही है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow