BJP का बढ़ गया कुनबा, सीएम ने दूसरे दलों के दर्जनों नेताओं को पार्टी में कराया शामिल

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के बीच नेताओं की ओर से दल बदल का सिलसिला भी जारी है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नारायणगढ़ में अन्य दलों के दर्जनों नेताओं को भारतीय जनता पार्टी में शामिल करवाया।

Sep 6, 2024 - 11:52
 14
BJP का बढ़ गया कुनबा, सीएम ने दूसरे दलों के दर्जनों नेताओं को पार्टी में कराया शामिल
BJP का बढ़ गया कुनबा, सीएम ने दूसरे दलों के दर्जनों नेताओं को पार्टी में कराया शामिल

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़:

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के बीच नेताओं की ओर से दल बदल का सिलसिला भी जारी है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नारायणगढ़ में अन्य दलों के दर्जनों नेताओं को भारतीय जनता पार्टी में शामिल करवाया। बीजेपी में शामिल होने वालों में नारायणगढ़ नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन संजीव वर्मा, इनेलो के अग्निमित्र समेत, दिग्विजय वर्मा, डॉ. अजय कालाअंब, सुदेश पाल, मुकेश कश्यप, परवेज, प्रदीप, विवेक, विकास, भीमसैन, दिनेश और सोहन धीमान शामिल थे। इस दौरान सभी ने मुख्यमंत्री को एक स्मृति चिन्ह भी प्रदान किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने पर सभी का स्वागत करते हुए उन्हें पार्टी में उचित मान-सम्मान दिए जाने का आश्वासन दिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow