हॉकी इंडिया टीम के 4 डीएसपी ने डीजीपी पंजाब से की मुलाकात

Aug 14, 2024 - 08:41
 31
हॉकी इंडिया टीम के 4 डीएसपी ने डीजीपी पंजाब से की मुलाकात
हॉकी इंडिया टीम के 4 डीएसपी ने डीजीपी पंजाब से की मुलाकात

हॉकी इंडिया टीम में शामिल 4 पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव से मुलाकात की। हॉकी टीम के चार डीएसपी कैप्टन हरमनप्रीत सिंह, मनप्रीत सिंह, मनदीप सिंह और शमशेर सिंह ने पंजाब के डीजीपी से मुलाकात की।

पंजाब डीजीपी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि हमारे पंजाब पुलिस के डीएसपी को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते देखकर खुशी हुई। कैप्टन हरमनप्रीत सिंह, मनप्रीत सिंह, मनदीप सिंह और शमशेर सिंह पेरिस 2024 से कांस्य पदक लेकर आए। पुलिसिंग और हॉकी के प्रति उनकी प्रतिबद्धता वास्तव में सराहनीय है। बधाई हो हीरो। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow