हरियाणा के पूर्व MLA सुभाष चौधरी की ब्रेन हेमरेज की वजह से हुई मौत

पूर्व विधायक सुभाष चौधरी पलवल में राजनीति के एक जाने-माने चेहरा थे। उन्होंने 2009 के चुनाव में इनेलो के टिकट पर पलवल से पूर्व मंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता करण दलाल को हराया था। विधायक रहते हुए सुभाष चौधरी ने पलवल की आवाज को विधानसभा में बुलंद किया। लेकिन 12 सितंबर को पूर्व विधायक सुभाष चौधरी की अचानक तबियत खराब हो गई, जिसके बाद चौधरी को इलाज के लिए फरीदाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

Sep 18, 2024 - 12:19
 12

लेकिन ब्रेन हेमरेज के कारण बीते मंगलवार को 73 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक, लोकसभा चुनाव 2024 से पहले उन्होंने भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। सुभाष चौधरी ने पलवल विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट के लिए आवेदन किया, लेकिन जब कांग्रेस की सूची में पलवल से करण सिंह दलाल का नाम सामने आया, तो वो मानसिक रूप से परेशान रहने लगे। पूर्व विधायक सुभाष चौधरी की मौत से राजनीतिक जगत को गहरा सदमा लगा है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow