हरियाणा में भाजपा और कांग्रेस पर जमकर बरसे पंजाब के सीएम भगवंत मान, कहा - जनता के पास अब आम आदमी पार्टी एक मजबूत विकल्प 

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने बीते सोमवार को हरियाणा के गोहाना में बदलाव जनसभा को संबोधित करने हुए कांग्रेस और भाजपा पर जमकर हमला बोला।

Aug 13, 2024 - 11:41
 17
हरियाणा में भाजपा और कांग्रेस पर जमकर बरसे पंजाब के सीएम भगवंत मान, कहा - जनता के पास अब आम आदमी पार्टी एक मजबूत विकल्प 

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने बीते सोमवार को हरियाणा के गोहाना में बदलाव जनसभा को संबोधित करने हुए कांग्रेस और भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता ने हर किसी को मौका दिया। लेकिन वे नेता केवल अपना घर भरते रहे। आज जनता के पास आम आदमी पार्टी के रूप में एक मजबूत विकल्प है। 

"आम आदमी पार्टी में हैं  आम घरों से निकले लोग"

भगवंत मान ने कहा कि हम आम घरों से निकले हुए लोग हैं। अरविंद केजरीवाल भी हरियाणा के गांव सिवानी के गांव में पैदा हुए। उन्होंने अफसरी को लात मारकर जनता की सेवा में उतर आए। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के रामलीला ग्राउंड से जब आम आदमी पार्टी बनाई तो उन्होंने कहा कि ऐसी पार्टी बनाते हैं जिसमें आम घरों के बेटे बेटियां हों। क्योंकि दूसरी पार्टियों में विधायक, मंत्री और नेताओं के बेटे, बेटियां और रिश्तेदार ही चल रहे थे। कोई आम आदमी को नहीं पूछ रहा था। आम घरों के बेटे बेटियों को नारे लगाने के लिए इस्तेमाल किया जाता था। 

"नेताओं ने किया केवल अपने घर भरने का काम" 

उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोगों ने बहुत नेताओं को जीताया, लेकिन नेता जीत जाते थे और जनता हार जाती थी। उन नेताओं ने अपने घर भरने के अलावा जनता के लिए कुछ नहीं किया। यदि 75 साल की आजादी के बाद भी जनता का ये हाल है तो कहीं न कहीं सिस्टम की गलती है। इसमें जनता का कोई दोष नहीं था क्योंकि जनता के पास कोई विकल्प नहीं था। हरियाणा के लोगों को कांग्रेस ने तंग किया तो बीजेपी को जिताया, बीजेपी ने उससे भी ज्यादा तंग किया तो इनेलो को जीताया और जब इनेलो ने दोनों से ज्यादा तंग किया तो दोबारा बीजेपी को जीताया। अब हरियाणा की जनता के पास एक मजबूत विकल्प आम आदमी पार्टी है।

"पंजबा में 90% घरों का बिजली बिल आ रहा जीरो" 

उन्होंने कहा कि 44250 सरकारी नौकरियां देकर आपके सामने खड़ा हूं। यदि किसी ने एक रुपए की भी रिश्वत ली हो तो मैं जिम्मेदार हूं। एक घर में तीन तीन नौकरियां भी मिली हैं। उन्होंने कहा कि जब हम पंजाब में प्रचार कर रहे थे तो हमने बिजली मुफ्त करने का वादा किया था। हरियाणा के दूसरी तरफ पंजाब है फोन करके पूछ लेना पंजाब में जुलाई 2022 से 90% घरों का बिजली बिल जीरो आ रहा है, हरियाणा वालों का क्यों नहीं आ सकता। बिजली को मुफ्त और 24 घंटे करना केवल अरविंद केजरीवाल और उनके सिपाहियों को करना आता है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow