जा रहे हैं Chandigarh PGI तो नहीं मिलेगा इलाज, जानें क्या है पूरा मामला

अगर आप चंडीगढ़ पीजीआई (PGI Chandigarh) में इलाज करवाने के लिए जा रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी अहम है।

Aug 13, 2024 - 11:32
 129
जा रहे हैं Chandigarh PGI तो नहीं मिलेगा इलाज, जानें क्या है पूरा मामला
जा रहे हैं Chandigarh PGI तो नहीं मिलेगा इलाज, जानें क्या है पूरा मामला

अगर आप चंडीगढ़ पीजीआई (Chandigarh PGI) में इलाज करवाने के लिए जा रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी अहम है। अगर आपका वहां पहले से कार्ड बना हुआ है तो आपको इलाज मिल जाएगा। लेकिन जो पहली बार इलाज के लिए जा रहा है उनका नया कार्ड नहीं बनाया जाएगा। क्योंकि मंगलवार से पीजीआई में नए कार्ड नहीं बनाए जाएंगे। इसका कारण एसोसिएशन ऑफ़ रेज़ीडेंट डॉक्टर्स की तरफ से हड़ताल पर जाना है। 

लोगों को हो रही है परेशानी 

जानकारी के अनुसार, एसोसिएशन ऑफ़ रेज़ीडेंट डॉक्टर्स ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया है। इस कारण अब पीजीआई चंडीगढ़ की ओपीडी सेवाएं सीमित कर दी गई हैं। मंगलवार से केवल पुराने मरीजों का फॉलो-अप पंजीकरण 8 बजे से 9:30 बजे तक किया जाएगा और नए मरीजों की पंजीकरण नहीं होगा। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल में महिला डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी के बाद चंडीगढ़ में भी डॉक्टरों ने रोष जताया है और हड़ताल में जाने का फैसला लिया है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow