NHM कर्मचारियों पर बोले सीएम सैनी, कहा हमारी लगातार उनसे बातचीत है जारी

Aug 15, 2024 - 12:32
 33
NHM कर्मचारियों पर बोले सीएम सैनी, कहा हमारी लगातार उनसे बातचीत है जारी
NHM कर्मचारियों पर बोले सीएम सैनी, कहा हमारी लगातार उनसे बातचीत है जारी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र में 78वें स्वतंत्रता दिवस पर कुरुक्षेत्र में तिरंगा फहराया। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार आगे बढ़ रहा है और हमारी सरकार हर वर्ग का ध्यान रख रही है। सबका साथ सबका विकास ही हमारा लक्ष्य है। वहीं पिछले 20 दिन से लगातार हड़ताल पर चल रहे एनएचएम कर्मचारियों पर बोलते हुए कहा कि हमारी लगातार उनसे बातचीत जारी है और उनकी समस्याओं का हल निकालने की कोशिश की जा रही है। वहीं मुख्यमंत्री नायब सेनी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष ने परिवारवाद को बढ़ावा दिया है। जिससे प्रदेश को नुकसान उठाना पड़ा है। अब प्रदेश की जनता विपक्ष को समझ चुकी है।

इस मौके पर सीएम सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि मैं हरियाणा के लोगों को 78वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देता हूं। आज हर घर तिरंगा फहरा रहा है। मैं हमारी आजादी के लिए मर मिटने वाले शहीदों को पूरे हरियाणा की ओर से श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं। सीएम सैनी ने कहा कि यह दिन हर देशवासी के लिए गर्व का दिन है। उन्होंने कहा कि मैं उन सब शहीदों को नमन करता हूं, जिन्होंने देश की आजादी में अपना दिया है।सीएम ने कहा कि नई पीढ़ी को प्रेरिक करने के लिए अंबाला कैंट में 538 करोड़ रुपए से बनाए जा रहे शहीद स्मारक का निर्माण अंतिम चरण में है। देश के लिए मर मिटने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और उनकी विधवाओं की हरियाणा सरकार ने जुलाई माह में पेंशन बढ़ोतरी करते हुए 40 हजार रुपए मासिक की है।

इसके अलावा सीमा पर शहीद होने वाले सैनिक के परिवार के लिए अनुग्रह राशि बढ़ाकर एक करोड़ रुपए की है। इसके साथ ही उनके आश्रितों को 415 सरकारी नौकरियां दी हैं। इसके अलावा हरियाणा सरकार अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में 10 प्रतिशत आरक्षण दे रही है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से हरियाणा में सबका साथ और सबका विकास की परिकल्पना से विकास किया जा रहा है। हरियाणा पीएम की इसी परिकल्पना के साा आगे बढ़ रहा है। आज देश में जो भी कारें सड़कें पर दौड़ रही हैं, उनमें से हर दूसरी कार हरियाणा में ही बन रही है। सीएम ने कहा कि हरियाणा में सड़कों का जाल बिछ चुका है।

हरियाणा के युवाओं ने हमें हमेशा ही देश में गौरवान्वित किया है। हाल ही में संपन्न हुए पेरिस ओलंपिक में हरियाणा खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। सरकार ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले को 6 करोड़, सिल्वर मेडल जीतने वाले को 4 करोड़ और ब्रांज मेडल जीतने वाले को 2.5 करोड़ रुपए दे रही है। यह देश में खिलाड़ियों को देने वाली नगर राशि में सबसे ज्यादा है। सीएम ने कहा कि इसके अलावा सरकार उन्हें सरकारी नौकरी भी दे रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का फैसला किया है। हरियाणा में भी 3 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जाएगा। पहले चरण में 62 हजार महिलाओं को सरकार लखपति दीदी बनाया जाएगा। पंचायती राज संस्थान में महिलाओं को 50% आरक्षण का लाभ दिया जा रहा है। मेरे कहने का भाव यह है कि हमारी सरकार के 10 साल के कार्यकाल बेहतर रहा है। सरकार ने हरियाणा एक, हरियाणवी एक की परिकल्पना से विकास कार्य कराए हैं। अंत में फिर मैं स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देता हूं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow