अकाली नेता सुरजीत सिंह कोहली का निधन, 73 साल की उम्र में ली आखिरी सांस 

पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता सुरजीत सिंह कोहली का 73 साल की उम्र में निधन हो गया। जानकारी के अनुसार वे लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे।

Aug 29, 2024 - 15:34
 76
अकाली नेता सुरजीत सिंह कोहली का निधन, 73 साल की उम्र में ली आखिरी सांस 

पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता सुरजीत सिंह कोहली का 73 साल की उम्र में निधन हो गया। जानकारी के अनुसार वे लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे। जिसके बाद आज उनका निधन हो गया। 

रह चुकें हैं कैबिनेट मंत्री 

बता दें कि सुजीत सिंह के बड़े बेटे अजीतपाल पटियाला (शहरी) से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक हैं। वहीं, सुजीत सिंह ने 1997 में शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के टिकट पर पटियाला (शहरी) सीट जीती थी। इसके बाद वे शिअद-भाजपा सरकार के दौरान मुद्रण और स्टेशनरी मंत्री बने रहे। इसके बाद वे पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से तीन विधानसभा चुनाव हार गए।

2014 के विधानसभा उपचुनाव में शिअद ने उन्हें टिकट देने से इनकार कर दिया और भगवान दास जुनेजा को मैदान में उतारा, जो कांग्रेस उम्मीदवार परनीत कौर से हार गए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow