ISRO की महिला रोबोट ‘व्योममित्रा’ करेगी अंतरिक्ष की सैर

चंद्रयान मिशन की सफलता के बाद अब इसरो अपने अगले गगनयान मिशन की तैयारी कर रहा है, जिसे 2025 में लॉन्च किया जाना है।

Aug 29, 2024 - 15:22
 11
ISRO की महिला रोबोट ‘व्योममित्रा’ करेगी अंतरिक्ष की सैर

चंद्रयान मिशन की सफलता के बाद अब इसरो अपने अगले गगनयान मिशन की तैयारी कर रहा है, जिसे 2025 में लॉन्च किया जाना है। इस गगनयान मिशन से इसरो भारत के अंतरिक्ष यात्रियों को स्पेस में भेजने वाला है। लेकिन उनसे पहले इसरो ने अपने एक और खास मेहमान को अंतरिक्ष की सैर कराने की तैयारी शुरू कर दी है। और वो खास मेहमान कोई इंसान नहीं बल्कि एक रोबोट है।

अंतरिक्ष में कर सकती है इंसानों की तरह काम 

अब इंसानों से पहले एक महिला रोबोट को गगनयान से स्पेस में भेजा जाएगा। और इस महिला रोबोट का नाम व्योममित्रा है। दरअसल व्योममित्रा कोई आम रोबोट नहीं है, बल्कि यह भारत की पहली महिला रोबोट अंतरिक्ष यात्री है। इसरो ने व्योममित्रा का पहला डिजाइन पेश कर दिया है। ये स्पेशल रोबोट, गगनयान रॉकेट के मॉड्यूल की निगरानी करने, अलर्ट जारी करने और लाइफ सपोर्ट सिस्टम जैसे तमाम फंक्शंस को खुद ऑपरेट कर सकती है। साथ ही, इसमें इतनी क्षमता है कि यह अंतरिक्ष के वातावरण में इंसानों की तरह काम कर सके। इस परीक्षण से इसरो को गगनयान मिशन से पहले अपनी तैयारियों को परखने का मौका मिलेगा, ताकि इतने सालों बाद अंतरिक्ष में भेजे जा रहे भारतीय एस्ट्रोनॉट्स की उड़ान सुरक्षित और सफल हो।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow