भारत की दूसरी न्यूक्लियर पनडुब्बी 'INS Arighat' तैयार, अब पाक-चीन की हर चाल अब होगी नाकाम

समुद्री मोर्चे में भारतीय नौसेना की ताकत कई गुना बढ़ने वाली है, क्योंकि अब इंडियन नेवी में दूसरी परमाणु पनडुब्बी INS Arighat शामिल होने जा रही है।

Aug 29, 2024 - 14:48
 22
भारत की दूसरी न्यूक्लियर पनडुब्बी 'INS Arighat' तैयार, अब पाक-चीन की हर चाल अब होगी नाकाम

समुद्री मोर्चे में भारतीय नौसेना की ताकत कई गुना बढ़ने वाली है, क्योंकि अब इंडियन नेवी में दूसरी परमाणु पनडुब्बी INS Arighat शामिल होने जा रही है। ये INS आरिघात, 10 साल पहले लॉन्च ही न्यूक्लियर पनडुब्बी INS अरिहंत का नया एडिशन है। INS अरिहंत के मुकाबले इस आरिघात को कई मायनों में अपग्रेड किया गया है। और ऐसी कुल 5 पनडुब्बियां भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल की जाएंगी।  ये न्यूक्लियर एनर्जी से चलने वाली बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी है। 

INS Arighat में लगाई गई है K4 मिसाइल

भारत की ये घातक परमाणु पनडुब्बी चीन और पाकिस्तान की तमाम चालों को नाकाम करने के साथ-साथ दुश्मन देशों के छक्के छुड़ाने की ताकत रखती है।  आपको बता दें, INS आरिघात में 3000 किमी की दूरी तक हमला करने वाली K4 मिसाइल भी लगाई गई है। इस वक्त भारत की समुद्री सरहद पर खासतौर से चीन की ओर से जो गतिविधियां बढ़ रही हैं, और जिस तरह से चीन चोरी छिपे श्रीलंका तक अपनी घुसपैठ बढ़ा रहा है, ऐसे में INS आरिघात से यकीनन भारत, चीन की इन हरकतों पर लगाम कसने में सफल होगा। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow