चंडीगढ़ में 417 युवाओं को नियुक्ति पत्र देंगे सीएम मान, म्यूनिसिपल भवन में आयोजित होगा कार्यक्रम 

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज मंगलवार को म्युनिसिपल भवन में नवनियुक्त 417 युवाओं को नियुक्ति पत्र देंगे। यह कार्यक्रम सुबह 11.30 बजे होगा।

Aug 13, 2024 - 11:20
 40
चंडीगढ़ में 417 युवाओं को नियुक्ति पत्र देंगे सीएम मान, म्यूनिसिपल भवन में आयोजित होगा कार्यक्रम 
चंडीगढ़ में 417 युवाओं को नियुक्ति पत्र देंगे सीएम मान, म्यूनिसिपल भवन में आयोजित होगा कार्यक्रम 

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज मंगलवार को म्युनिसिपल भवन में नवनियुक्त 417 युवाओं को नियुक्ति पत्र देंगे। यह कार्यक्रम सुबह 11.30 बजे होगा। बता दें कि हाल ही में अलग-अलग विभागों में इन युवाओं की नियुक्ति की गई है। उन युवाओं को सीएम मान नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। 

चंडीगढ़ में होगा कार्यक्रम

बता दें कि यह कार्यक्रम चंडीगढ़ के म्यूनिसिपल भवन में आयोजित किया जा रहा है। हाल ही में सीएम मान ने फिल्लौर में पुलिस विभाग में 443 युवाओं को नियुक्ति पत्र देते हुए घोषणा की थी। उन्होंने कहा कहा था कि हमारी सरकार पंजाब पुलिस को हाईटेक करने के लिए विशेष प्रयास कर रही है। यही नहीं, पंजाब पुलिस विभाग में नए पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। कांस्टेबल पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही है। कुल 1746 कांस्टेबल पदों को भरा जाना है। इसमें पुलिस विभाग ने पंजाब में जिला पुलिस कैडर के लिए 970 पद और सशस्त्र पुलिस कैडर के लिए 776 पदों पर भर्ती की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow