हिमाचल : अब HRTC में भी तत्काल ऑनलाइन सीट बुक करवा सकेंगे यात्री, एप में जुड़ेगा नया फीचर   

हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में सफर करने वाले यात्रियों को नई सौगात मिलेगी। अब मोबाइल के एक क्लिक पर मनपसंद सीट यात्रियों को मिल पाएगी।

Sep 20, 2024 - 16:19
 6
हिमाचल : अब HRTC में भी तत्काल ऑनलाइन सीट बुक करवा सकेंगे यात्री, एप में जुड़ेगा नया फीचर   

हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में सफर करने वाले यात्रियों को नई सौगात मिलेगी। अब मोबाइल के एक क्लिक पर मनपसंद सीट यात्रियों को मिल पाएगी। रेलवे की तर्ज पर चलती HRTC बस में किस नंबर की सीट खाली है, यात्रियों को इसकी जानकारी मिलेगी। यह सुविधा HRTC बस बुकिंग एप में जुड़ने वाले नए फीचर से मिलेगी। 

HRTC ने की पूरी तैयारी 

HRTC बस बुकिंग एप में एक नया फीचर जोड़ने की तैयारी HRTC प्रबंधन की ओर से की जा रही है। फीचर जुड़ने से यात्रा करने के लिए ऑनलाइन चार घंटे पहले सीट बुक करवाने की अनिवार्यता समाप्त होगी। यात्री को जानकारी नहीं होती है कि कौन से नंबर की सीट कब खाली होगी। अब नया फीचर जुड़ने से यात्री जान पाएंगे कि HRTC बस में इस नंबर की सीट यहां खाली हो रही है, उस दौरान वह अपनी सुविधा के मुताबिक उसी समय टिकट को ऑनलाइन बुक कर सकता है। अगले स्टेशन पर वह उस बस में बैठ सकता है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow