Gaganyaan पर 24 घंटे नजर नजर रखेगा ISRO, भारत नहीं इस देश में बनेगा ट्रैकिंग स्टेशन

Gaganyaan मिशन की सफलता को सुनिश्चित करने के लिए ISRO पूरी तैयारी में जुटा हुआ है। बताया जा रहा है, कि गगनयान की मॉनिटरिंग के लिए ISRO एक खास ट्रैकिंग स्टेशन भी बना रहा है।

Sep 20, 2024 - 16:24
 5
Gaganyaan पर 24 घंटे नजर नजर रखेगा ISRO, भारत नहीं इस देश में बनेगा ट्रैकिंग स्टेशन

Gaganyaan मिशन की सफलता को सुनिश्चित करने के लिए ISRO पूरी तैयारी में जुटा हुआ है। बताया जा रहा है, कि गगनयान की मॉनिटरिंग के लिए ISRO एक खास ट्रैकिंग स्टेशन भी बना रहा है, जहां से रॉकेट पर 24 घंटे नजर रखी जायेगी। इतना ही नहीं, एक दिलचस्प बात ये भी कि ISRO का ये ट्रैकिंग स्टेशन भारत में नहीं बल्कि एक दूसरे देश में होगा। 

ऑस्ट्रेलिया के कोकोस आइलैंड को चुना गया 

गगनयान पर निगरानी रखने के लिए ISRO ने ऑस्ट्रेलिया के कोकोस आइलैंड को चुना है, और यहीं पर ये ट्रैकिंग स्टेशन बनाया जाएगा। आपको बता दें, ऑस्ट्रेलिया का यह द्वीप हिंद महासागर के दायरे में ही आता है। खास बात ये भी है कि इस मिशन में ऑस्ट्रेलियाई स्पेस एजेंसी भी ISRO का साथ दे रही है। एएसए प्रमुख एनरिको पलेर्मो ने कहा कि हम इसरो को हर इमरजेंसी सीनेरियो में भी मदद करेंगे। इस द्वीप पर ट्रैकिंग स्टेशन के लिए सभी जरूरी सुविधाओं का इंतजाम किया जा रहा है, ताकि इसरो की टीम हर पल गगनयान के संपर्क में रह सके। इसरो चीफ डॉ. एस. सोमनाथ के मुताबिक, अमेरिका की जीसैट और रिले सैटेलाइट्स के जरिए भी गगनयान से संपर्क बना रहेगा। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow