विधानसभा चुनाव में सुरक्षा की कमान संभालेंगे अर्धसैनिक बल, जानिए अब तक कितनी टूकड़ियां पहुंची हरियाणा?

चुनाव को शांतिपूर्वक और निष्पक्ष रूप से संपन्न करवाने के लिए चुनाव आयोग राज्य की पुलिस और प्रशासन के साथ साथ अर्धसैनिक बल को तैनात किया जाता है। सामान्य से लेकर अति संवेदनशील बूथ तक विभिन्न स्तर की सुरक्षा के इंतजाम करने की जिम्मेदारी सुरक्षा बलों के जिम्मे होती है। मतदान के बाद स्ट्रांग रूम से लेकर मतगणना तक सुरक्षा इन जवानों के जिम्मे होती है।

Sep 18, 2024 - 12:35
 31
विधानसभा चुनाव में सुरक्षा की कमान संभालेंगे अर्धसैनिक बल, जानिए अब तक कितनी टूकड़ियां पहुंची हरियाणा?
विधानसभा चुनाव में सुरक्षा की कमान संभालेंगे अर्धसैनिक बल, जानिए अब तक कितनी टूकड़ियां पहुंची हरियाणा?

सज्जन कुमार, चंडीगढ़:

चुनाव को शांतिपूर्वक और निष्पक्ष रूप से संपन्न करवाने के लिए चुनाव आयोग राज्य की पुलिस और प्रशासन के साथ साथ अर्धसैनिक बल को तैनात किया जाता है। सामान्य से लेकर अति संवेदनशील बूथ तक विभिन्न स्तर की सुरक्षा के इंतजाम करने की जिम्मेदारी सुरक्षा बलों के जिम्मे होती है। मतदान के बाद स्ट्रांग रूम से लेकर मतगणना तक सुरक्षा इन जवानों के जिम्मे होती है। इसी के चलते चुनाव आयोग की ओर से प्रदेश के विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण रूप से संपन्न करवाने के लिए 225 कंपनियों की मांग की गई थी, जिनमें से 70 कंपनियां प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर पहुंच चुकी है। इसके अलावा जल्द ही अर्धसैनिक बलों की 135 और कंपनियां हरियाणा में पहुंच जाएंगी।

अर्धसैनिक बलों की यह टूकड़ियां आएंगी हरियाणा

हरियाणा विधानसभा चुनावों को व्यवस्थित और शांतिपूर्वक पूर्ण करवाने के लिए सुरक्षा बलों की टूकड़ियां 24 सितम्बर तक हरियाणा में पहुंच जाएंगी। जम्मू और कश्मीर में पहले व् दूसरे चरण के चुनाव के बाद हरियाणा में अर्धसैनिक बालों की कुल 135 कम्पनियां पहुंच जाएंगी। अर्धसैनिक बालों की इन टूकड़ियों में सीमा सुरक्षा बल की 15 कम्पनिया, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 25 कम्पनियां, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की 30 कंपनी, भारत तिब्बत  सीमा पुलिस की 25 कम्पनिया शामिल है। 24 सितम्बर तक ये सभी टूकड़ियां हरियाणा में मोर्चा संभाल लेंगी। वहीं, मतदान के बाद 195 कंपनिया वापिस लौट जाएंगी, जबकि  30 कम्पनिया स्ट्रांग रूम से लेकर मतगणना केंद्रों की सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगी। 

चुनाव आयोग ने मांगी थी इतनी टूकड़ियां

प्रदेश में चुनावों को पूर्ण करवाने के लिए 225 कंपनियों की मांग की गई थी। इनमें से 70 कंपनिया 25 अगस्त तक हरियाणा में पहुंच चुकी थी। इनमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 15, सिमा सुरक्षा बल की 10 , केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की 15, भारत तिब्बत सीमा पुलिस की 10,  शास्त्र सिमा बल की 10 तथा रेलवे सुरक्षा बल की 10 कंपनियां शामिल हैं। चुनावों में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बालों की कंपनियों का मुख्य कार्य चुनाव के दौरान फ्लैग मार्च और एरिया डोमिनेशन द्वारा मतदाताओं में सुरक्षित माहौल का विश्वास पैदा करना है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow