विधानसभा चुनाव में इस बार 100 से अधिक महिलाएं आजमा रही किस्मत, सैकड़ों की संख्या में है आजाद उम्मीदवार

हरियाणा में हो रहे विधानसभा चुनाव में जहां कुल 1031 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। वहीं, इनमें 930 पुरुष और 101 महिला उम्मदीवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें 462 उम्मीदवार आजाद प्रत्याशी के तौर पर चुनावी मैदान में है। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल ने बताया कि आजाद उम्मीदवारों में 421 पुरुष और 41 महिला प्रत्याशी शामिल है।

Sep 18, 2024 - 12:14
 11
विधानसभा चुनाव में इस बार 100 से अधिक महिलाएं आजमा रही किस्मत, सैकड़ों की संख्या में है आजाद उम्मीदवार
विधानसभा चुनाव में इस बार 100 से अधिक महिलाएं आजमा रही किस्मत, सैकड़ों की संख्या में है आजाद उम्मीदवार

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़:

हरियाणा में हो रहे विधानसभा चुनाव में जहां कुल 1031 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। वहीं, इनमें 930 पुरुष और 101 महिला उम्मदीवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें 462 उम्मीदवार आजाद प्रत्याशी के तौर पर चुनावी मैदान में है। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल ने बताया कि आजाद उम्मीदवारों में 421 पुरुष और 41 महिला प्रत्याशी शामिल है। बता दें कि हरियाणा में सभी 90 विधानसभा सीटों पर 5 अक्टूबर को मतदान होगा और 8 अक्टूबर को मतगणना के साथ ही चुनावी परिणाम घोषित किए जाएंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow