HomeBreaking Newsसिक्किम टनल हादसे में बढ़ी मौत की संख्या, अब तक बरामद हुए...

सिक्किम टनल हादसे में बढ़ी मौत की संख्या, अब तक बरामद हुए 22 शव, तीन लोगों की तलाश जारी

सिक्किम में NHPC की निर्माणाधीन तीस्ता स्टेज-6 जलविद्युत परियोजना की सुरंग में हुए हादसे के बाद राहत एवं बचाव अभियान चौथे दिन भी जारी रहा। गुरुवार देर रात तक विभिन्न एजेंसियों की टीमें चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में सुरंग के भीतर फंसे लोगों की तलाश में जुटी रहीं। प्रशासन का कहना है कि लापता लोगों को खोजने के लिए अभियान बिना रुके जारी है।

विशेष टीम भी अभियान में शामिल

रात करीब 10 बजे पश्चिम बंगाल के आसनसोल से ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ECL) की दूसरी विशेष बचाव टीम घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने पहुंचते ही राहत एवं बचाव अभियान में हिस्सा लिया। अलग-अलग एजेंसियों के बचावकर्मी आपसी समन्वय के साथ मध्यरात्रि तक लगातार सुरंग में खोज अभियान चलाते रहे। प्रशासन के अनुसार, कठिन परिस्थितियों के बावजूद बचाव दल आधुनिक उपकरणों की मदद से अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं।

22 शव बरामद

अधिकारियों के मुताबिक, अब तक सुरंग से 22 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। वहीं, तीन अन्य लोगों की तलाश अब भी जारी है। बचाव दल सुरंग के भीतर हर संभावित स्थान पर खोज अभियान चला रहे हैं। नामची जिला प्रशासन ने बताया कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और प्रभावित परिवारों के साथ-साथ बचाव कार्य में लगे कर्मियों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

मिथेन गैस रिसाव के बाद हुआ था हादसा

जानकारी के अनुसार, यह हादसा सोमवार दोपहर सुरंग के भीतर मिथेन गैस के रिसाव के कारण हुआ था। इसके बाद से लगातार राहत एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है। NHPC की आधिकारिक रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे के समय सुरंग के अंदर 25 लोग मौजूद थे। अब तक 22 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि शेष तीन लोगों का पता लगाने के लिए विशेष बचाव दल अभियान चला रहे हैं।

Read More

पंजाब पहली से बारहवीं कक्षा तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को मुख्य विषय के रूप में शामिल करने वाला भारत का पहला राज्य बना : हरजोत सिंह बैंस

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments