HomeBreaking Newsप्रदर्शन के बीच कनॉट प्लेस में शाम 6:30 बजे तक दुकानें और...

प्रदर्शन के बीच कनॉट प्लेस में शाम 6:30 बजे तक दुकानें और दफ्तर करें बंद, NDTA ने जारी की एडवाइजरी

मध्य दिल्ली में जारी प्रदर्शन के मद्देनजर राजधानी के प्रमुख कारोबारी क्षेत्र कनॉट प्लेस में गुरुवार को शाम 6:30 बजे तक सभी दुकानें, कार्यालय, रेस्तरां और अन्य व्यावसायिक दुकानें बंद रखें। व्यापारिक संगठनों से अपील की गई है कि वे सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन का सहयोग करें।

NDTA ने जारी की एडवाइजरी

न्यू दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन (NDTA) ने बताया कि यह एडवाइजरी न्यू दिल्ली म्यूनिसिपल काउंसिल (NDMC) के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के निर्देशों के आधार पर जारी की गई है। एसोसिएशन ने सभी व्यापारियों और संचालकों से निर्देशों का पालन करने और एहतियात बरतने की अपील की है। बयान में कहा गया है कि बंदी का लक्ष्य किसी भी संभावित अप्रिय घटना, संपत्ति को नुकसान या जनहानि की आशंका को कम करना है।

प्रदर्शन के चलते बढ़ाई गई सुरक्षा

बताया जा रहा है कि प्रदर्शन पिछले कई दिनों से जंतर-मंतर और टॉलस्टॉय मार्ग के आसपास जारी है। इसी बीच, क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की है और पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर रखी जा रही है।

व्यापारियों से समय रहते काम निपटाने की अपील

कनॉट प्लेस दिल्ली का प्रमुख व्यावसायिक केंद्र होने के कारण प्रशासन ने व्यापारियों और कार्यालयों से निर्धारित समय से पहले अपने जरूरी काम पूरे करने और बंदी के निर्देशों का पालन करने का अनुरोध किया है।

Read More

विंध्य एक्सप्रेसवे बनेगा यूपी का सबसे महंगा प्रोजेक्ट, योगी सरकार ने दी हरी झंडी

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments