चार जून के बाद इंडिया गठबंधन सरकार बनायेगा, गरीबों को हर महीने 10 किलो अनाज मुफ्त देंगे : खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को दावा किया कि लोकसभा चुनाव के चार चरण संपन्न होने के बाद विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) मजबूत स्थिति में है, और चार जून के बाद सरकार बनाएगा ।

उन्होंने यह भी कहा कि ‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार गरीब लोगों को हर महीने 10 किलो अनाज मुफ्त देगी।

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव आज राजधानी लखनऊ में एक संयुक्त पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे ।

खरगे ने कहा, ”देश में चुनाव के चार चरण संपन्न हो चुके हैं। विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) मजबूत स्थिति में है। मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि हिंदुस्तान की जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विदाई तय कर दी है। चार जून को ‘इंडिया’ गठबंधन नई सरकार बनाने जा रहा है।”

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं कि देश के 80 करोड़ गरीबों को हम मुफ्त अनाज दे रहे हैं। उन्होंने यह नहीं बताया कि खाद्य सुरक्षा कानून तो हम लेकर आए थे। ‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार आएगी तो हम गरीबों को प्रति माह 10 किलो अनाज मुफ्त देंगे। हमने यह कर्नाटक और तेलंगाना में किया है।’’

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ताकत की बात करते हैं, लेकिन वह बार बार संविधान बदलने की बात करने वालों पर कार्रवाई क्यों नहीं करते?

खरगे ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान का भी जिक्र किया और कहा कि उन्होंने भी संविधान को बदलने की बात की थी।

उन्होंने कहा ‘‘उप्र में भाजपा के इतने लोग संविधान बदलने की बात बोलते हैं कि मुझे ताज्जुब होता हैं और मोदी जी चुप बैठते हैं। अगर आपके पास ताकत है, छप्पन इंच की छाती तो है ही… तो उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं करते ?’’

उन्होंने कहा कि यह संविधान के खिलाफ हैं, ऐसा नहीं बोलना चाहिए ।

खरगे ने कहा, ”यह संसद का बेहद महत्वपूर्ण चुनाव है, जिससे देश का भविष्य बनेगा और आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित रखा जाएगा। देश के भविष्य को बनाने व संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए हम सबको मिलकर काम करना चाहिए। इसलिए हम सब मिलकर आपके लिए काम कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा, ”यह लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव है। आज देश में दो विचारधाराओं की लड़ाई है। एक तरफ, गरीबों के पक्ष में लड़ने वाली पार्टियां हैं। दूसरी तरफ, अमीरों के पक्ष में खड़े होने वाले लोग हैं।”

उन्होंने कहा कि उनकी लड़ाई गरीबों की ओर से है, जिन्हें खाना और नौकरी नहीं मिलती। उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन देश में फैली बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ यह लड़ाई लड़ रहा है।

खरगे ने कहा, ”विपक्ष के नेताओं को भाजपा के लोग नामांकन करने से रोक रहे हैं। हमारे पोलिंग एजेंट को भी डराया-धमकाया जा रहा है। चुनाव में सबको समान अवसर मिलना चाहिए। चुनाव के चार चरणों के बाद संकेत मिले हैं कि ‘इंडिया’ गठबंधन भाजपा से आगे है।”

उन्होंने आरोप लगाया कि हैदराबाद में भाजपा प्रत्याशी मतदाताओं का बुर्का उठा उठाकर देख रही हैं । ‘‘ऐसी स्थिति में क्या निष्पक्ष चुनाव होता है?’’

कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री पर अपने संबोधनों में विकास के अलावा अन्य मुद्दे उठाने के लिए भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अपने संबोधनों में “मटन, चिकन, मंगलसूत्र” का जिक्र करते हैं लेकिन मणिपुर के मुद्दे पर बात ही नहीं करते। उन्होंने पूछा कि प्रधानमंत्री पिछले 10 वर्षों में किए गए काम पर वोट क्यों नहीं मांग रहे हैं?

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि विपक्षी गठबंधन के सत्ता में आने पर जातीय जनगणना कराई जाएगी ताकि लोगों की सामाजिक, आर्थिक स्थिति का अंदाजा लगे। उन्होंने कहा ‘‘इसका उद्देश्य देश को कमजोर करना कतई नहीं है।’’

उन्होंने मोदी पर तंज करते हुए कहा कि वह कांग्रेस को जितनी गाली देते हैं, राम का नाम उतना नहीं लेते। उन्होंने कहा ‘‘मुझे लगता है कि उन्होंने उतना भगवान राम का नाम नहीं लिया होगा, जितनी वह कांग्रेस पार्टी, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मुझे गाली देते हैं।’’

पत्रकार वार्ता में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने दावा किया कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ उत्तर प्रदेश में 79 लोकसभा सीटें जीतेगा, और सिर्फ एक सीट पर ही मुकाबला है ।

यादव ने कहा, “बुंदेलखंड के लोग भारतीय जनता पार्टी को खंड खंड कर देंगे। इंडिया गठबंधन उत्तर प्रदेश में 79 सीटें जीत रहा है औऱ सिर्फ ‘क्योटो’ में मुकाबला है।”

प्रधानमंत्री और भाजपा पूर्व में वाराणसी को जापान के खूबसूरत शहर क्योटो की तरह विकसित करने का दावा कर चुके हैं।

यादव ने कहा कि चार चरणों का मतदान संपन्न होने के साथ ही भाजपा का झूठ भी चरम पर पहुंच गया है और अब ढहने लगा है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह सरकार नौकरी नहीं देना चाहती। नौकरी न देने से नौजवानों का एक तिहाई जीवन बर्बाद हो गय़ा। किसान, नौजवान, व्यापारी भाजपा की पुरानी कहानी सुन सुन कर थक चुके हैं।”

कन्नौज लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के बुंदेलखण्ड क्षेत्र में भाजपा एक भी सीट नहीं जीतेगी। उन्होंने परीक्षा पेपर लीक को लेकर भी राज्य सरकार पर हमला बोला।

कांग्रेस, सपा और अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के साथ मिलकर उप्र में चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस जहां 17 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, वहीं समाजवादी पार्टी 62 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि टीएमसी ने उप्र की एक लोकसभा सीट भदोही से अपना उम्मीदवार खड़ा किया है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने कांग्रेस नेता दंबरुधर उलाका के निधन पर शोक व्यक्त किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा के पूर्व मंत्री दंबरुधर उलाका के निधन पर बुधवार को दुख व्यक्त किया और उनके परिवार के सदस्यों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

मुर्मू ने कहा कि उलाका ने लोगों, विशेषकर वंचितों और शोषितों के कल्याण के लिए काम किया।

कांग्रेस के दिग्गज नेता उलाका ने मंगलवार रात भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। वह 86 वर्ष के थे।

मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”ओडिशा सरकार में मंत्री रहे श्री दंबरुधर उलाका के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। श्री उलाका ने लोगों, विशेषकर वंचितों और शोषितों के कल्याण के लिए काम किया। मैं उनके परिवार के सदस्यों और समर्थकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करती हूं।”

हरियाणा में होने वाली अमित शाह की रैलियां रद्द

एक ओर 2019 की तरह से बीजेपी इस बार भी प्रदेश की सभी 10 लोकसभा सीटों को जीतने का दावा कर रही है। वहीं, हरियाणा में होने वाली केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की चुनावी रैलियों को रद्द कर दिया गया है। हरियाणा भाजपा लोकसभा चुनाव संयोजक व राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने ये जानकारी… Continue reading हरियाणा में होने वाली अमित शाह की रैलियां रद्द

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां का निधन, कल होगा अंतिम संस्कार

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया का निधन हो गया। वे पिछले तीन महीने से दिल्ली एम्स में भर्ती थीं। उनके निधन से दिल्ली से लेकर मध्य प्रदेश तक शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन पर प्रदेश की राजनीति से जुड़े कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। सम्भवतः कल… Continue reading केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां का निधन, कल होगा अंतिम संस्कार

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया का दिल्ली AIIMS में निधन, लम्बे समय से थीं बीमार

सिंधिया परिवार की राजमाता माधवी राजे सिंधिया के पार्थिव शरीर को मध्य प्रदेश के ग्वालियर लाया जाएगा जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

15 से 19 मई के बीच मौसम लेगा करवट, जानें कहां होगी बारिश और कहां पड़ेगी गर्मी

यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली-एनसीआर तक भीषण गर्मी ने फिर परेशान करना शुरू कर दिया है। दिन में आसमान से आग बरसने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक इस हफ्ते दिल्ली में मौसम और गर्म होने वाला है। दिल्ली में पारा 44 डिग्री सेल्सियस को छूने की संभावना है। उत्तर प्रदेश में भी यही स्थिति बनी… Continue reading 15 से 19 मई के बीच मौसम लेगा करवट, जानें कहां होगी बारिश और कहां पड़ेगी गर्मी

धोनी को अमेरिका के इस शहर में छुट्टी मनाना है पसंद, गोल्फ को लेकर कही ये बात

चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के पूर्व कप्‍तान एमएस धोनी ने खुलासा किया कि दुनिया में उन्‍हें अमेरिका घूमना सबसे ज्‍यादा पसंद है। जहां अमेरिका अपने लुभावने परिदृश्‍यों और समृद्ध संस्‍कृति के लिए कई लोगों के सपनों की मंजिल होती है। वहीं धोनी को यहां गोल्‍फ, भोजन और दोस्‍ती मिलती है। चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के एक प्रमोशनल… Continue reading धोनी को अमेरिका के इस शहर में छुट्टी मनाना है पसंद, गोल्फ को लेकर कही ये बात

एक बीमारी जिसके इलाज में लगते हैं करोड़ों के इंजेक्शन, बच्चें होते हैं शिकार

दुनिया में तरह-तरह की ऐसी बीमारियां मौजूद हैं जिनका इलाज अभी तक खोजा जा रहा है। यह बीमारी इतनी खतरनाक है कि इसका इलाज भारत में संभव ही नहीं है। इस बीमारी में इस्तेमाल होने वाला इंजेक्शन 17 करोड़ का आता है। जो कि विदेश से  इंपोर्ट किया जाता है. चलिए जानते हैं क्या है… Continue reading एक बीमारी जिसके इलाज में लगते हैं करोड़ों के इंजेक्शन, बच्चें होते हैं शिकार

चारधाम यात्रा शुरू होने के 120 घंटे में 6 श्रद्धालुओं की मौत

अगर आप अभी उत्तराखंड में चार धाम यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं तो फिलहाल इसे टाल दें, क्योंकि गंगोत्री-यमुनोत्री धामों पर रिकॉर्ड तोड़ भीड़ देखने को मिल रहा है। चारधाम यात्रा का आगाज हो गया है, लेकिन इस बार चारधाम की दुश्वारियां जान पर भारी पड़ रही है। चार धाम यात्रा को शुरू… Continue reading चारधाम यात्रा शुरू होने के 120 घंटे में 6 श्रद्धालुओं की मौत

पीएम मोदी के चुनाव लड़ने पर रोक लगाने की मांग, सुप्रीम कोर्ट का आया फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को चुनाव प्रचार के दौरान कथित तौर पर नफरत भरे भाषण देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनाव लड़ने से रोकने की मांग वाली याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया। इससे पहले दिल्ली हाई कोर्ट ने सोमवार को उस याचिका को खारिज कर दिया था, जिसमें लोकसभा चुनाव… Continue reading पीएम मोदी के चुनाव लड़ने पर रोक लगाने की मांग, सुप्रीम कोर्ट का आया फैसला