गोवा के लिए साल 2023 रहा बेमिसाल, एससीओ सम्मेलन और जी20 बैठकों का हुआ आयोजन

गोवा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक पर्यटन स्थल के रूप में जाना जाता है, लेकिन 2023 में यहां कुछ नया हुआ और जी20 बैठकों तथा शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के विदेश मंत्रियों के सम्मेलन का आयोजन किया गया।

सात वर्ष के बाद, राज्य में अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक कार्यक्रमों की मेजबानी की गई। 2016 में गोवा में ब्रिक्स देशों की बैठक हुई थी।

मई 2023 में दक्षिण गोवा जिले में आयोजित एससीओ सम्मेलन में पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुटटो समेत विभिन्न विदेशी अति विशिष्ट व्यक्तियों (वीवीआईपी) ने हिस्सा लिया। जम्मू-कश्मीर में पांच सैनिकों के शहीद होने के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के दरमियान भुट्टो गोवा पहुंचे थे।

एससीओ बैठक सार्थक रही और इसके बाद जी20 की सिलसिलेवार बैठकें हुईं जिनमें कई विदेशी प्रतिनिधियों ने भाग लिया। जी20 सदस्य देशों ने पर्यटन मंत्रियों की बैठक के दौरान ‘गोवा रोडमैप’ को मंजूरी दी।

अक्टूबर और नवंबर में, राज्य ने राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी की, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था।

राष्ट्रीय खेलों से थोड़ा पहले राज्य में वर्ल्ड बीच प्रो टूर 2023 का आयोजन किया गया। वर्ष के दौरान राज्य में राजनीतिक स्थिति स्थिर रही। कुछ उल्लेखनीय घटनाक्रमों में से एक था पीडब्ल्यूडी मंत्री नीलेश कैब्राल को हटाकर भाजपा के विधायक अलेक्सो सिकेरा को मंत्री बनाना।

कांग्रेस के आठ विधायक पिछले साल भाजपा में शामिल हुए थे, जिनकी मांग पर सिकेरा को मंत्री बनाया गया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अगस्त में गोवा की यात्रा की। अपनी तीन दिवसीय यात्रा के दौरान उन्होंने गोवा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित किया।

पर्यटन क्षेत्र में, सरकार ने “गोवा बियॉन्ड बीचेस” को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

सरकार ने आंतरिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ‘होम स्टे’ और कारवां नीतियां शुरू कीं। जनता से सुझाव मिलने के बाद नीतियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

केंद्र की योजनाओं को लेकर जागरुकता पैदा करने के लिए हमीरपुर में ‘NAMO’ चाय दुकान खोली गईं

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की युवा शाखा भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने केंद्र सरकार की विकास संबंधी और कल्याणकारी योजनाओं को लेकर जागरूकता पैदा करने के लिए हमीरपुर जिले के सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों में ‘नमो’ चाय की दुकानें खोली हैं। एक प्रवक्ता ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

भाजयुमो ने यहां जारी एक बयान में कहा कि ‘‘वर्तमान भारत के निर्माता’’ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम पर ‘नमो’ चाय की दुकान लोकसभा चुनाव से पहले हमीरपुर के गांधी चौक, नदौन के इंद्रपाल चौक, भोरंज के मुख्य बाजार, बड़सर बाजार और सुजानपुर बाजार में स्थापित की गई हैं।

भाजयुमो की जिला इकाई के एक प्रवक्ता ने कहा कि इसका मकसद कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए शुरू की गई विकास योजनाओं और पहलों को लेकर चाय के साथ ‘गप-शप’ करना है।

भाजयुमो की जिला इकाई के एक अन्य पदाधिकारी ने कहा कि ‘नमो’ चाय की दुकानें 2024 के लोकसभा चुनावों में एक प्रमुख भूमिका निभाएंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की युवा शाखा इन दुकानों में कई गतिविधियों का आयोजन करेगी।

भाजपा ने 2014 के आम चुनावों से पहले मतदाताओं तक पहुंचने के लिए ‘चाय पे चर्चा’ कार्यक्रम शुरू किया था, जिसमें प्रधानमंत्री पद के तत्कालीन उम्मीदवार मोदी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने पूरे देश में एक साथ सैकड़ों स्थानों पर लोगों के साथ चाय पीते हुए बैठकें की थीं, ताकि पार्टी का मत प्रतिशत बढ़ सके।

समंदर में कांपेंगे दुश्मन, नौसेना के बेड़े में शामिल होगा INS Imphal, जानें इस की खूबियां

पाकिस्तान हो या चीन. दोनों से आने वाले खतरों का सामना करने के लिए भारतीय नौसेना जंगी जहाज पूरी तरह से तैयार है. दुनिया की सबसे ताकतवर नौसेनाओं में इंडियन नेवी की गिनती होती है. तो वहीं इंडियन नेवी आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तेजी से कदम उठा रही है. भारतीय सेना लगातार अपनी सैन्य… Continue reading समंदर में कांपेंगे दुश्मन, नौसेना के बेड़े में शामिल होगा INS Imphal, जानें इस की खूबियां

पिछले 24 घंटे में भारत में कोविड के 412 नए मामले आए सामने, 3 मरीजों की हो चुकी है मौत

भारत में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 412 नए मामले दर्ज किए गए और उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 4,170 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से मंगलवार को सुबह 8 बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक… Continue reading पिछले 24 घंटे में भारत में कोविड के 412 नए मामले आए सामने, 3 मरीजों की हो चुकी है मौत

मानव तस्करी के संदेह में फ्रांस में 4 दिन तक रोक कर रखा गया विमान पहुंचा भारत

मानव तस्करी के संदेह के कारण फ्रांस में 4 दिन रोक कर रखा गया विमान 276 यात्रियों को लेकर मंगलवार तड़के भारत पहुंचा। इस विमान में अधिकतर भारतीय नागरिक सवार थे। अधिकारी ने बताया कि एयरबस ए340 विमान तड़के 4 बजे के आस-पास मुंबई पहुंचा। विमान ने स्थानीय समयानुसार देर रात करीब 2:30 बजे वैट्री… Continue reading मानव तस्करी के संदेह में फ्रांस में 4 दिन तक रोक कर रखा गया विमान पहुंचा भारत

पुलिस ने ‘मोटिवेशनल स्पीकर’ विवेक बिंद्रा की मां से किया संपर्क, ली घटना की जानकारी

मामूली विवाद में पत्नी से मारपीट करने के मामले में नोएडा पुलिस ने ‘मोटिवेशनल स्पीकर’ विवेक बिंद्रा की मां से संपर्क कर घटना की जानकारी ली है। दंपति के बीच जब विवाद हुआ था, तब विवेक की मां वहां मौजूद थीं। बिंद्रा की पत्नी यानिका के मायके वालों ने मामले में रविवार को सेक्टर-126 थाने… Continue reading पुलिस ने ‘मोटिवेशनल स्पीकर’ विवेक बिंद्रा की मां से किया संपर्क, ली घटना की जानकारी

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में समृद्ध हो रही भारत की संस्कृति: राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की सांस्कृतिक विरासत के उत्थान और समृद्धि के लिए काम किया जा रहा है। सिंह ने यहां एक कार्यक्रम में कहा कि काशी-विश्वनाथ कॉरिडोर, अयोध्या में राम मंदिर और केदारनाथ में मंदिर परिसर के निर्माण से यह बात साबित… Continue reading प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में समृद्ध हो रही भारत की संस्कृति: राजनाथ सिंह

25 से 29 दिसंबर तक मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, उत्तरी पूर्वी राज्यों में घने कोहरे का अनुमान

एक तरफ पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है, तो दूसरी तरफ मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने एक बार फिर बाढ़ प्रभावित तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग ने अपने ताजा बुलेटिन में तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के… Continue reading 25 से 29 दिसंबर तक मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, उत्तरी पूर्वी राज्यों में घने कोहरे का अनुमान

Aaj Ka Rashifal: आज 26 दिसम्बर 2023 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानें अपनी राशि का पूरा ब्‍यौरा

Aaj Ka Rashifal: आज 26 दिसम्बर, 2023 है। आइए जानते हैं कि मेष से मीन राशि के जातकों का दिन कैसा रहेगा। जानें आज आपका भविष्‍य फल कैसा रहेगा। आज की वाणी य ईर्षुः परवित्तेषुरूपे वीर्ये कुलान्वये।सुखसौभाग्यसत्कारेतस्य व्याधिरनन्तकः।। अर्थात्: जो दूसरों के धन, रूप, पराक्रम, कुलीनता, सुख, सौभाग्य और सम्मान पर डाह करता है, उसका… Continue reading Aaj Ka Rashifal: आज 26 दिसम्बर 2023 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानें अपनी राशि का पूरा ब्‍यौरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तीन नए आपराधिक न्याय विधेयकों को स्वीकृति दी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद द्वारा गत सप्ताह पारित किए गए तीन नए आपराधिक न्याय विधेयकों को सोमवार को स्वीकृति प्रदान कर दी।